पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड में झुलसी वृद्धा का उपचार करते हुए नर्सिगकर्मी।
पाली में एक 60 साल की वृद्धा चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक चूल्हे अंदर गिर गई। हादसे में उनका एक हाथ और चेहरा का कुछ हिस्सा जल गया। इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
.
जानकारी के अनुसार पाली जिले के धनला गांव में रविवार को 60 साल की पानी देवी अपने पीहर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान उन्हें चक्कर आ गया। जिससे वे चूल्हे में गिर गई। हादसे में उनका एक हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा जल गया। यह देख उनके परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए खिंवाड़ा ले गए जहां से पाली रेफर किया गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में झुलसी वृद्धा का उपचार किया गया। हादसे में वृद्धा का एक हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया।
बताया जा रहा है कि वृद्धा अपने भाईयों से मिलने आई थी और रविवार को ही ससुराल जाने वाली थी लेकिन सोचा कि खाना बनाकर जाऊगी। इस दौरान चूल्हे पर खाना बनाते समय चक्कर आने से झुलस गई।