मुंबई2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी शनिवार (18 मई) को मामूली तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 88 अंक की बढ़त के साथ 74,005 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 35 अंक की तेजी रही। ये 22,502 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली है।
स्पाइसजेट शेयर में आज 5% की तेजी देखने को मिली है। इसका शेयर आज 2.93 रुपए (4.90%) बढ़कर 62.67 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कल, शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले में एयरलाइन के मालिक अजय सिंह को राहत दी थी।

बाजार में सपाट कारोबार के कारण
- आज 45-45 मिनट के दो स्पेशल ट्रेडिंग सेशन है। निवेशक इनमें ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कारण बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है।
- अमेरिकी बाजार में भी शुक्रवार को फ्लैट कारोबार ही देखने को मिला था। डाओ जोंस 0.34% (135 अंक) चढ़कर बंद हुआ था। वहीं नैस्डेक लगभग सपाट रहा। S&P 500 में भी 0.12% की मामूली बढ़त रही थी।
आज बाजार में दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन हुए
शेयर बाजार आज यानी शनिवार को छुट्टी के दिन भी ओपन हुआ। इस दौरान दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन हुए। पहला फेज -45 मिनट का सेशन होगा जो सुबह 9:15 बजे शुरू और 10:00 बजे तक हुआ।
वहीं दूसरा स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन सुबह 11:45 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12:30 बजे तक चला। डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए ऐसा किया गया।
प्राइमरी साइट के फेल्योर को हैंडल करने की टेस्टिंग
स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में प्राइमरी साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर इंट्रा-डे स्विच के साथ यह स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया गया है।
ऐसा करके प्राइमरी साइट के मेजर डिसरप्शन और फेल्योर को हैंडल करने के लिए तैयारियों की जांच की गई। स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन में प्राइमरी साइट (PR) से डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट पर इंट्रा-डे स्विच होगा।
डिजास्टर रिकवरी साइट का इस्तेमाल सबसे रीसेंट बैकअप से डेटा रिकवर करने के लिए किया जाता है। यदि प्राइमरी लोकेशन और उसके सिस्टम किसी अप्रत्याशित घटना के कारण फेल हो जाते हैं तो रिकवरी साइट पर स्विच किया जा सकता है।
एक्सचेंज जैसे सभी क्रिटिकल इंस्टीट्यूशन के लिए एक DR साइट आवश्यक है, ताकि यदि कोई खराबी मुंबई में मैन ट्रेडिंग सेंटर के कामकाज को प्रभावित करती है, तो ऑपरेशन को बिना किसी रुकावट के अच्छे से किया जा सके।
सेंसेक्स शुक्रवार को 253 अंक चढ़कर 73,917 पर बंद हुआ
शेयर बाजार में 17 मई (शुक्रवार) को तेजी देखने मिली थी। सेंसेक्स 253 अंक की तेजी के साथ 73,917 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 62 अंक की तेजी रही। ये 22,466 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी।
