झारखंड में अब ठंड में गिरावट दर्ज होने लगी है। 1 फरवरी से तापमान में और वृ़द्धि दर्ज की जाएगी, इससे लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के लगभग सभी जिलों में शुक्रवार से तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं, प
.
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। 30-31 जनवरी तक कुछ जगहों पर आंशिक बादल छा सकते हैं, पर इससे मौसम पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
अधिकतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी
अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

गुमला में सुबह से ही अच्छी-खासी धूप हो रही है।
आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं
आंशिक रूप से छाए बादलों के छटने पर अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। आज राज्य के उत्तरी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया।

कैसा रहेगा मौसम
- 1 फरवरी-राज्य के उत्तरी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
- राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा होने की संभावना है।
- 2 फरवरी-सुबह में कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद दिन होने पर आसमान साफ रहेगा।
- 3 फरवरी-सुबह में कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद दिन होने पर आसमान साफ रहेगा।