जमुई के चरकापत्थर थाना अंतर्गत एक महिला अपने दो बच्चे के साथ लापता हो गई। घटना थाना अंतर्गत महेश्वरी पंचायत के पेनकान्ह की है। थाना में परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार महिला के ससुर ने बताया कि 22 मई को सुबह 7 बजे महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्च
.
काफी समय बीत जाने के बाद जब परिजनों से महिला की खोज खबर ली गई, तब मायके वालों ने भी महिला के वहां होने से इनकार कर दिया। किसी अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों के पास गहनता से खोजबीन की। लेकिन, महिला का सुराग कहीं नहीं मिल पाया।
![परिजन।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/05/31/44c69522-8275-4673-a0c9-40d7bc3e9f46_1717167477212.jpg)
परिजन।
लापता महिला के ससुर गणपत यादव ने बताया कि कुछ साल पहले उनके बेटे की मृत्यु हो जाने के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ अपने ससुराल में ही रह जीवन यापन कर रही थी। वहीं, एक बच्चा गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी थाना के खुटाटांड में अपने नाना-नानी के घर पर रह रहा था।
परिजन ने लापता महिला की बरामदगी की लगाई गुहार
महिला के परिजनों ने यह भी बताया कि महिला अपने तीसरे बच्चे को मायके से लाने का कहकर वह निकल गई। लेकिन, ना तो वह मायके पहुंची और ना किसी अन्य जगह पहुंची।
लापता महिला की कोई जानकारी नहीं मिल पाने के कारण किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना महिला सहित बच्चों के साथ ना घटित हो इस आशंका से परिजन के अंदर डर व्याप्त हो गया है। थाना प्रभारी से महिला सहित लापता बच्चों के जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की गई है।
मोहित कर का पत्थर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लापता महिला और उसके दो बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।