राज्य के सूचना और जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हाजारी रविवार को बक्सर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से NDA गठबंधन की सरकार बनेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। बता दें कि अपने एक दिवसीय कार्यक्रम
.
उन्होंने कहा कि हमलोगों का टार्गेट 2025, फिर से नीतीश हैं। उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। एकजुट होकर साल 2025 में 225 से भी अधिक सीट जीतेगी। बिहार के मुख्यमंत्री एक बार फिर से नीतीश कुमार ही होंगे।
उन्होंने कहा कि पिछली बार जो बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ था, उसमें कन्फ्यूजन हुई थी। इसके कारण जनता दल यूनाइटेड को थोड़ी कम सीटें मिली थी। उन्होंने उपचुनाव में जीत पर कहा कि अभी जो चुनाव हुआ, उसमें कोई भी कंफ्यूजन नहीं था। इसमें बिहार में NDA ने सभी सीटें जीत ली। इतना हीं नहीं जहां 40 वर्षों से राष्ट्रीय जनता दल जीत रही थी वहां भी एनडीए गठबंधन जीता है। एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एक जुट था जिसका नतीजा है कि उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन हुआ है।
उन्होंने कहा कि 2005 के बाद कोई नहीं जानता था कि बिहार विकास करेगा लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार काफी आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बिहार में सड़कें बनी, महिला सशक्तिकरण हुआ, बिजली अच्छी रहने लगी, तथा बिहार में निवेश भी बड़े हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत काम हुआ है। अब 6 घंटा के अंदर बिहार के किसी भी कोने से पटना राजधानी में लोग पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हम लोग बक्सर में आते थे लेकिन पहले के बक्सर में वह अभी के बक्सर में काफी परिवर्तन हुआ है बक्सर भी विकास की गति से आगे बढ़ गया है।