nikhat zareen| Paris 2024 Olympic Games India Medalist LIVE Update; athletics |badminton| boxing| shooting| satwik-chirag | sift kaur samra | swapnil kusale | पेरिस ओलिंपिक में आज स्वप्निल से मेडल-होप: 18 गोल्ड दांव पर, 3 मेडल इवेंट में उतरेंगे भारतीय; हॉकी टीम बेल्जियम से खेलेगी

  • Hindi News
  • Sports
  • Nikhat Zareen| Paris 2024 Olympic Games India Medalist LIVE Update; Athletics |badminton| Boxing| Shooting| Satwik chirag | Sift Kaur Samra | Swapnil Kusale

पेरिस12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेरिस ओलिंपिक में गुरुवार को राइफल शूटर स्वप्निल कुसले भारत की मेडल होप होंगे। वे 50मी. राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी का फाइनल खेलेंगे। शिफ्ट कौर समारा और अंजुम मौदगिल इसी इवेंट की विमेंस कैटेगरी के क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगे। साथ ही बॉक्सर निखत जरीन 50 kg वेट कैटगरी का प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी।

पेरिस में चल रहे गेम्स के छठे दिन कुल 18 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। इनमें से 3 मेडल इवेंट में भारतीय खिलाड़ी दावेदार होंगे। भारत अब तक 2 ब्रॉन्ज ही जीत सका है। दोनों मेडल शूटिंग से आए हैं।

आज के मेडल इवेंट

  • शूटर स्वप्निल कुसले मेंस 50मी. राइफल थ्री पोजिशन मेंस इवेंट का फाइनल खेलेंगे।
  • आकाशदीप, विकास और परमजीत सिंह मेंस 20 KM रेस वॉक का फाइनल खेलेंगे।
  • प्रियंका गोस्वामी विमेंस 20 KM रेस वॉक का फाइनल खेलेंगे।

देखिए, पूरा शेड्यूल…

आज 18 गोल्ड दांव पर, भारत 3 में दावेदार
पेरिस ओलिंपिक में आज 18 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। इनमें भारत 3 में दावेदारी पेश करेगा। आज स्विंमिंग और रोइंग में सबसे ज्यादा 4-4 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे।

भारतीय हॉकी टीम का सामना डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम से
भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम से होगा। टीम इंडिया पिछले मैच में आयरलैंड को 2-0 से हराकर आ रही है। जबकि बेल्जियम ने टोक्यो की सिल्वर मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया को 6-2 के बड़े अंतर से हराया है।

भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलिंपिक में अब तक अजेय है। टीम इंडिया ने 2 मैच जीते, जबकि एक ड्रॉ रहा।

भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलिंपिक में अब तक अजेय है। टीम इंडिया ने 2 मैच जीते, जबकि एक ड्रॉ रहा।

बैडमिंटन : सात्विक-चिराग का क्वार्टर मैच चिया-सोह से
बैडमिंटन के मेंस डबल्स में विश्व नंबर-3 सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी का सामनाा मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक से होगा। भारतीय जोड़ी ने पिछले साल एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था। चिया-सोह की जोड़ी टोक्यो 2020 का ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। बुधवार को बैडमिंटन की मेंस डबल्स कैटेगरी के ड्रॉ जारी हुए हैं।

बैडमिंटन की मेंस डबल्स कैटेगरी के ग्रुप स्टेज मैच के दौरान सात्विक और चिराग की जोड़ी।

बैडमिंटन की मेंस डबल्स कैटेगरी के ग्रुप स्टेज मैच के दौरान सात्विक और चिराग की जोड़ी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *