News In Brief Latest; Haryana Punjab Chandigarh Himachal Pradesh | न्यूज इन ब्रीफ@11AM: हरियाणा में कार ने नगर निगम कर्मचारी को कुचला, पंजाब में ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग;कुवैत से 40 भारतीयों के शव भारत आएंगे – Chandigarh News

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

.

1. हरियाणा में कार ने नगर निगम की महिला कर्मचारी को कुचला, मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार सुबह कार ने नगर निगम की महिला कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सरोज देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

पढ़ें पूरी खबर…

2. NEET रिजल्ट विवाद में SC में सुनवाई, केंद्र ने कहा- ग्रेस मार्क्स पाने वालों का स्कोर कार्ड रद्द

सुप्रीम कोर्ट में आज NEET-UG 2024 रिजल्ट को चुनौती देने वाली 3 याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है। इस दौरान सरकार ने कहा है कि वह ग्रेस मार्क्स पाने वाले स्टूडेंट्स का स्कोर कार्ड रद्द करेगी। इन बच्चों को दोबारा एग्जॉम देना होगा। NTA ने 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिए थे। याचिकाओं में मांग है कि परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच SIT-एक्सपर्ट कमेटी से कराई जाए। साथ ही 4 जून के रिजल्ट के बेस पर हो रही कॉउंसलिंग को रोका जाए। 5 मई को हुई NEET परीक्षा रद्द की जाए और एग्जाम दोबारा कराया जाए। जिस पर सवाल खड़े किए गए हैं।

पढ़ें पूरी खबर…

3. पंजाब में ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग

पंजाब में लुधियाना के खन्ना में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग की। 5 सेकेंड के अंदर युवक ने कई राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। घटना में ज्वेलर बाल-बाल बच गया। घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है।

पढ़ें पूरी खबर…

4. कुवैत में आग से 40 भारतीयों की मौत, वायुसेना जले हुए शव वापस लाएगी

कुवैत के मंगाफ शहर की 6 मंजिला इमारत में आग लगने से 49 मजदूरों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में करीब 40 भारतीय हैं। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि 42 मृतकों की पहचान भारतीयों के तौर पर हुई है। भारतीयों के जले हुए शवों को भारतीय वायु सेना वापस भारत लेकर आएगी। अन्य मृतक पाकिस्तान, फिलिपींस, मिस्र और नेपाल के हैं।

पढ़ें पूरी खबर…

5. हरियाणा में IPS अफसरों की फेक आईडी बनाकर ठगी

हरियाणा में साइबर ठग IPS अफसरों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगों ने IPS अफसर डॉ. राजश्री और पंकज नैन के नाम से आईडी बनाई है। ठग लोगों को मैसेज भेजकर पुलिस में नौकरी लगवाने की एवज में पैसों की डिमांड कर रहे हैं। दोनों पुलिस अधिकारियों ने बिना जांच के पैसे ट्रांसफर न करने की अपील की है।

पढ़ें पूरी खबर…

6. पेमा खांडू आज तीसरी बार अरुणाचल CM पद की शपथ लेंगे, शाह-नड्डा शामिल होंगे

पेमा खांडू आज लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। पेमा खांडू 2016 से अरुणाचल के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद पहली बार पदभार संभाला था। जब खांडू पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस के साथ थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए। अरुणाचल में इस बार विधानसभा में भाजपा को 60 में से 46 पर जीत मिली है।

पढ़ें पूरी खबर…

7. पंजाब में होटल कारोबारी और पार्टनर से मारपीट

पंजाब के लुधियाना में होटल कारोबारी और उसके पार्टनर पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लाेग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि दूसरे होटल ने मालिक ने लड़के भेजकर हमला करवाया है।

पढ़ें पूरी खबर…

8. जम्मू-कश्मीर में 4 दिन में 4 आतंकी हमले; डोडा में ही 2 अटैक, 6 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा में पिछले बीते चार दिनों में चार आतंकी घटनाएं हुई हैं। इसमें 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई। 1 जवान शहीद हुआ और 2 आतंकी मारे गए। चारों घटनाओं में 6 जवानों समेत कुल 49 लोग घायल हुए हैं। डोडा पुलिस ने भद्रवाह, ठठरी, गंडोह में छिपे 4 आतंकियों का स्केच जारी किया है। आतंकी की जानकारी देने वालों को 5 लाख का इनाम देने का ऐलान किया गया है।

पढ़ें पूरी खबर…

9. हरियाणा में 5 हजार सरकारी नौकरियां मिलेंगी, ग्रुप C-D पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा में लोकसभा चुनाव BJP को 5 सीटों के नुकसान के बाद सरकार ने विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में ग्रुप C-D में 5 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके लिए सरकार की ओर से सभी विभागों, बोर्ड, निगमों को पत्र भेजकर ग्रुप C-D के खाली पदों का आग्रह पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पास भेजने को कहा है।

पढ़ें पूरी खबर…

10. टी-20 वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया, सुपर-8 के लिए क्वालिफाई

​​​​​​​वेस्टइंडीज ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप के 29वें मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज की कीवी टीम के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच 2012 वर्ल्ड कप में खेला गया था, जो वेस्टइंडीज ने सुपर ओवर में जीता था। इसी के साथ विंडीज टीम सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर गई है। वहीं न्यूजीलैंड वर्ल्डकप से लगभग बाहर हो गई है।

पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *