- Hindi News
- Business
- Nestle India Q2 Results 2024 Update; Share Price | Earning And Net Profit
मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मैगी, चॉकलेट, कॉफी जैसी कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 986.4 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 8.6% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 908 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
जुलाई-सितंबर क्वार्टर में कंपनी ने 5,104 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन रेवेन्यू जनरेट किया। पिछले साल जुलाई-सितंबर में यह 5,037 करोड़ रुपए रहा था। सालाना आधार पर इसमें 1.34% की मामूली बढ़त हुई है।
एक साल में 2% से भी कम चढ़ा है नेस्ले इंडिया का शेयर
Q2FY25 के नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में आज (गुरुवार, 17 अक्टूबर) 3.46% की गिरावट है और यह 2377 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 6.67%, छह महीने में 3.47% और इस साल (1 जनवरी से अब तक) 13.16% गिरा है। वहीं, बीते एक साल में महज 1.91% ही चढ़ा है।
नेस्ले इंडिया का शेयर गुरुवार को दोपहर 12:51 बजे 3% से ज्यादा गिरावट के साथ 2388 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.29 लाख करोड़ रुपए है।
नेस्ले इंडिया को 1959 में बनाया गया था
नेस्ले इंडिया लिमिटेड, मल्टीनेशनल कंपनी नेस्ले की इंडियन सब्सिडियरी है। इसका हेडक्वार्टर हरियाणा के गुड़गांव में है। कंपनी फूड, बेवरेजेस, चॉकलेट और कन्फेक्शनरी जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है।
नेस्ले इंडिया को 28 मार्च 1959 में बनाया गया था। पेरेंट कंपनी नेस्ले की नेस्ले इंडिया में 60% से ज्यादा की हिस्सेदारी है। नेस्ले इंडिया की पूरे देश में 9 प्रोडक्शन फैसिलिटीज हैं।