Nepal new living goddess 2 year old girl  | नेपाल में 2 साल की बच्ची देवी चुनी गई: पिता गोद में बैठाकर मंदिर लाए; पुरानी देवी को पीरियड्स आने से पद खाली हुआ


काठमांडू48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आर्यतारा शाक्य को मंगलवार को दशईं पर्व के दौरान देवी चुना गया। - Dainik Bhaskar

आर्यतारा शाक्य को मंगलवार को दशईं पर्व के दौरान देवी चुना गया।

नेपाल में 2 साल 8 महीने की बच्ची आर्यतारा शाक्य को नई ‘देवी’ के रूप में चुना गया है। दशईं पर्व के मौके पर राजधानी काठमांडू में मंगलवार को इससे जुड़ा एक समारोह आयोजित हुआ था।

आर्यतारा शाक्य को उनके पिता गोद में बैठकर घर से मंदिर तक लाए। इस दौरान भक्त उनके चरणों को छूने और उन्हें फूल व धन भेंट करने के लिए कतार में खड़े रहे।

नई देवी आर्यतारा शाक्य ने तृष्णा शाक्य की जगह ली है। पिछले महीने की शुरुआत में तृष्णा ने देवी का पद छोड़ा था। तृष्णा शाक्य ने 2017 में ‘देवी’ का पद संभाला था और अब वे 11 साल की हैं।

परंपरा के मुताबिक, जब देवी को मासिक धर्म (पीरियड्स) शुरू होता है तो उन्हें पद छोड़ना होता है। यौवन हासिल करने की वजह से उन्हें नश्वर देवी माना जाता है।

आर्यतारा अब कुमारी मंदिर महल में रहेंगी और यहां भक्तों को आशीर्वाद देंगी।

आर्यतारा अब कुमारी मंदिर महल में रहेंगी और यहां भक्तों को आशीर्वाद देंगी।

चयन समिति ने 12 बहाल (क्षेत्रों) से नाम इकट्ठा किए और तीन लड़कियों के नाम फाइनल किए गए। आखिर में आर्यतारा को चुना गया।

चयन समिति ने 12 बहाल (क्षेत्रों) से नाम इकट्ठा किए और तीन लड़कियों के नाम फाइनल किए गए। आखिर में आर्यतारा को चुना गया।

आर्यतारा देवी चुने जाने के बाद अपने पिता की गोद में बैठकर लोगों के सामने आईं।

आर्यतारा देवी चुने जाने के बाद अपने पिता की गोद में बैठकर लोगों के सामने आईं।

देवी को धूमधाम से उनके घर से मंदिर तक लाया गया।

देवी को धूमधाम से उनके घर से मंदिर तक लाया गया।

देवी को मंदिर ले जाते वक्त लोगों ने रास्ते में खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

देवी को मंदिर ले जाते वक्त लोगों ने रास्ते में खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

शाक्य कुल से देवी का चयन होता है

नेपाल में देवी का चयन नेवार समुदाय के शाक्य कुलों से किया जाता है, जो काठमांडू घाटी के मूल निवासी हैं। ये समुदाय हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में देवी की पूजा करता है।

देवी का चयन 2 से 4 साल की उम्र में किया जाता है। चयन के लिए उनकी त्वचा, बाल, आंखें और दांत साफ-सुथरे होने चाहिए। एक और अहम शर्त यह है कि उन्हें अंधेरे से डरना नहीं चाहिए।

देवी को हमेशा लाल कपड़े पहनाए जाते हैं, माथे पर ‘तीसरी आंख’ का निशान लगाया जाता है और आंखों के चारों ओर काला लाइनर लगाया जाता है। इसके साथ ही उन्हें अपने बाल बांधकर रखना होता है।

पुरानी देवी तृष्णा शाक्य को पालकी में बैठाकर मंदिर से घर लाया गया। तस्वीर पिछले महीने की है।

पुरानी देवी तृष्णा शाक्य को पालकी में बैठाकर मंदिर से घर लाया गया। तस्वीर पिछले महीने की है।

बेटियों को देवी बनाने की तैयारी होती है

शाक्य वंश में ‘देवी’ बनने के लिए बेटियों को तैयार किया जाता हैं और इसके लिए प्रतियोगिता होती हैं। देवी बनने से परिवार और कुल को समाज में ऊंचा स्थान मिलता है।

देवी काठमांडू की एक प्राचीन गली में स्थित एक घर में रहती हैं। इसे कुमारी भवन कहते हैं। वहां से वे साल में कुछ त्योहारों और धार्मिक जुलूसों के दौरान ही बाहर निकलती हैं। देवी को वहां बिना किसी दोस्तों के रहना होता है।

बड़ी होने पर जब लड़की का देवी दर्जा खत्म होता है तो उसे सामान्य जीवन में ढलने, घर के काम सीखने और स्कूल जाने में मुश्किलें आती हैं।

नेपाली लोककथाओं के मुताबिक, जो पुरुष पूर्व देवी से विवाह करते हैं, उनकी कम उम्र में ही मौत हो जाती है, इसलिए कई पूर्व देवियां अविवाहित रहती हैं।

2008 में देवी चुनीं गई श्रेया बज्राचार्य की तस्वीर।

2008 में देवी चुनीं गई श्रेया बज्राचार्य की तस्वीर।

देवी कल राष्ट्रपति को आशीर्वाद देंगी

देवी चयन की परंपरा मल्ला राजवंश (12वीं सदी) से चली आ रही है। कुमारी देवी को देखने से भक्तों को सौभाग्य मिलता है। गुरुवार को आर्यतारा राष्ट्रपति और समर्थकों को आशीर्वाद देंगी।

आर्यतारा के पिता अनंत शाक्य ने कहा- ‘वह कल तक मेरी बेटी थी, लेकिन आज वह एक देवी है। गर्भावस्था के दौरान मेरी पत्नी ने सपना देखा कि उसके गर्फ में एक देवी है। तभी हमें समझ आ गया था कि उसमें कुछ खास है।’

उन्होंने यह भी बताया कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें कुछ ऐसे संकेत मिले थे जिससे लगा था कि उनकी बेटी बहुत खास होगी।

————————————————

यह खबर भी पढ़ें…

नेपाल के पूर्व पीएम ओली के काठमांडू छोड़ने पर रोक:पूर्व गृहमंत्री और 3 अधिकारियों को भी यही आदेश; पासपोर्ट भी रद्द होगा

नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली समेत 5 लोगों के काठमांडू छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। इनमें पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक, गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवाडी, आंतरिक खुफिया विभाग के प्रमुख हुत राज थापा, काठमांडू के तत्कालीन जिलाधिकारी छवि रिजाल शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *