- Hindi News
- National
- NDA Win Bihar Election PM Modi Waved Gamchha Makhana Mala Bjp Headquarter Delhi
नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पीएम मोदी का बीजेपी हेडक्वार्टर में मखाने की माला से स्वागत किया गया।
बिहार में NDA सरकार कायम रहेगी। शुक्रवार को जारी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में NDA को प्रचंड बहुमत मिला है। गठबंधन ने 200 से ऊपर जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा को 85 सीटें मिली हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। मोदी जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया। मोदी-मोदी के नारे लगने लगे… पीएम भी कॉरिडोर से लेकर मंच तक गमछा हिलाते पहुंचे। पीएम को देख कैंपस में मौजूद हर कार्यकर्ता गमछा लहराने लगा।
अब देखिए पीएम की 42 मिनट की स्पीच के टॉप 10 मोमेंट्स…

पीएम मोदी बीजेपी हेडक्वार्टर में मंच तक गमछा लहराते हुए पहुंचे। सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भी पीएम की ही तरह गमछा लहराकर नारे लगाए।

मंच पर पीएम मोदी का पार्टी के नेताओं ने मखाने की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

पीएम मोदी बिहार चुनाव जीत के संबोधन की शुरुआत में छठी मइया की जय के नारे लगाए। पीएम ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने छठ जैसे महान त्योहार का अपमान किया।

पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वालों ने MY का तुष्टिकरण किया। हमारे लिए MY का मतलब महिला और यूथ है।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार से बहकर गंगा जी पश्चिम बंगाल जाती है। अब बिहार के बाद पश्चिम बंगाल का जंगलराज खत्म करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले बिहार में माओवाद-नक्सलवाद का आतंक था। दोपहर 3 बजे ही वोटिंग खत्म हो जाती थी। अब लोग शाम तक वोटिंग होती है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बिहार के मखाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि NDA की जीत में पूरे बिहार में मखाने की खीर खाई जा रही है। यहां भी खीर बांटी गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने NDA को प्रचंड बहुमत देकर गर्दा उड़ा दिया है। जंगलराज वालों को बता दिया कि यहां सिर्फ विकास की राजनीति चलेगी।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने फिर के बार NDA सरकार के नारे लगवाए। उनके इतना कहते है कि कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उठाकर नारे लगाए।

पीएम मोदी ने NDA को बिहार चुनाव में मिले भरपूर समर्थन पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता ने मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
…………………………….
बिहार चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
बिहार चुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में: मोदी बोले- कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी; छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे

भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। इस दौरान कांग्रेस, आरजेडी, पश्चिम बंगाल, केरल तमिलनाडु चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई है। पूरी खबर पढ़ें…
