Navratri Ghatasthapana Muhurat October 2024 Update; Kalash Sthapana Vidhi Time | Navratri Puja Vidhi | नवरात्रि 3 से 12 अक्टूबर तक: कल कलश स्थापना के लिए दिनभर में दो मुहूर्त रहेंगे, नौ दिनों की आसान पूजन विधि

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

3 अक्टूबर, गुरुवार से नवरात्रि शुरू हो रही है। इस बार अंग्रेजी तारीखों और तिथियों का तालमेल गड़बड़ होने से अष्टमी और महानवमी की पूजा 11 तारीख को होगी। 12 अक्टूबर, शनिवार को दशहरा मनेगा। जिससे देवी पूजा के लिए पूरे नौ दिन मिलेंगे।

नवरात्रि के पहले दिन घट (कलश) स्थापना की जाती है। इसे माता की चौकी बैठाना भी कहा जाता है। इसके लिए दिनभर में दो ही मुहूर्त रहेंगे।

अब समझते हैं नवरात्रि का विज्ञान…

देवी भागवत और मार्कंडेय पुराण के मुताबिक नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी पूजा और व्रत करने का विधान है। आयुर्वेद के नजरिये से इसे समझें तो, इन दिनों में मौसम बदलता है, जिससे डायजेशन गड़बड़ हो जाता है। इसे ठीक रखने के लिए व्रत की परंपरा शुरू की गई है।

सेहत को ठीक करने के लिए सबसे अच्छा समय शारदीय नवरात्र से सर्दियों की शुरुआत होती है, इसलिए इस दौरान हल्का आहार लिया जाता है। इस समय के दौरान पाचन प्रक्रिया आम दिनों की अपेक्षा धीमी होती है। जिससे आलस्य, सुस्ती महसूस होती है। इसी कारण कहते हैं कि नवरात्र में उपवास नहीं करें तो भी भोजन हल्का करना चाहिए।

उपवास से हमारा पाचन तंत्र ठीक हो जाता है। खाना पचाने की क्षमता बेहतर होती है। मौसम परिवर्तन का ये मुख्य समय होता है। इस कारण बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया और जीवाणु ज्याद एक्टिव रहते हैं। ऐसे में नवरात्रि के दिनों में उपवास का महत्व बढ़ जाता है।

नवरात्रि: दिन-रात बराबर होते हैं, नई शुरुआत और पुराना खत्म होने का समय नवरात्रि के वक्त सूर्य भूमध्यरेखीय तल के सबसे करीब होता है और दिन-रात बराबर होते हैं। विज्ञान की भाषा में इसे इक्विनॉक्स कहते हैं। ये साल में दो बार होता है। पहला मार्च में उसके बाद 22 सितंबर को, जिसे ओटमनल इक्विनॉक्स कहते हैं। इन दिनों में धरती तक सूर्य और चंद्रमा की रोशनी बराबर पहुंचती है। साल में जब ये खगोलीय घटना हो रही होती है, उसी समय हम शारदेय नवरात्रि मनाते हैं। शरद की नवरात्रि बर्फ के गिरने का मौसम लाती है।

आश्विन महीने की शारदेय नवरात्रि में न ज्यादा ठंड रहती है न गर्मी। इस वक्त प्रकृति बेहद अनुकूल होती है। प्रकृति और मौसम के बदलने का असर निजी और बाहरी दोनों तरह से दिखता है। निजी रूप से ये साधना, ध्यान का समय है, जबकि बाहर दुनिया में इसी दौरान गर्मी कम होती है। विज्ञान में इसे प्रिंसिपल ऑफ थर्मोडायनामिक्स कहते हैं।

हमारे ऋषि जानते थे कि इक्विटल साइकल के बिंदु, यानी ऋतुओं का संधिकाल ब्रह्मांड की शक्ति के विघटन और उसे फिर से बनाने का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये हमारे मन और शरीर की छोटी-सी दुनिया में भी ग्रीन साइकल के पूरा होने और फिर नए अंकुर फूटने का ही बड़ा रूप है।

अब करते हैं कुछ खास देवी मंदिरों के दर्शन…

वृंदावन: काली रूप में होती है कृष्ण की पूजा श्रीकृष्ण जन्म स्थान वृंदावन में कृष्ण कालीपीठ है। यहां कृष्ण के काली रूप को पूजा जाता है। भागवत पुराण की कथा में कृष्ण को काली का अवतार बताया है। करीब पांच फीट की चारभुजा वाली ये मूर्ति काले चिकने पत्थर से बनी है। इस विग्रह का मुख और चरण कृष्ण जैसा है, जबकि बाईं तरफ के ऊपर वाले हाथ में खड्ग और निचले वाले हाथ में मुंड है। दाहिना हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में है। जो काली रूप दर्शाता है।

आमतौर पर देवी मंदिरों में शाक्त पद्धति से पूजन होता है। जिसमें पूरे कद्दू की बलि का विधान होता है। जबकि इस मंदिर में वैष्णव पद्धति से देवी की अराधना होती है।

भागवत पुराण में कृष्ण के काली रूप की कथा के मुताबिक शिवजी ने पार्वती से स्त्री रूप में अवतार लेने की इच्छा जताई। इस पर पार्वती ने कहा कि मेरा भद्रकाली रूप कृष्ण के रूप में अवतार लेगा। तब आप राधा रूप में अवतार लेंगे। इसके बाद वृंदावनर में दोनों ने जन्म लिया।

तमिलनाडु: यहां द्रौपदी को पूजते हैं काली रूप में तमिल महाभारत में जिक्र है कि द्रौपदी ही काली का रूप थीं। द्रौपदी ने प्रण लिया था कि अपना सिर उस इंसान के रक्त से धोएंगी, जिसने उन्हें अपमानित किया था, इसीलिए दक्षिण भारत में द्रौपदी को महाकाली का अवतार माना जाता है। उन्हें द्रौपदी अम्मन कहा जाता है, जो धर्म की स्थापना में भगवान कृष्ण की मदद के लिए जन्मी थीं।

कर्नाटक के बेंगलुरु में द्रौपदी देवी का श्री धर्मरायस्वामी मंदिर प्रसिद्ध है। इस मंदिर से एक रोचक मान्यता जुड़ी है।

मान्यता है कि सेना के लोगों ने ही द्रौपदी का मंदिर बनाया। धर्मराय स्वामी यानी पांडवों में सबसे बड़े भाई धर्मराज युधिष्ठिर हैं। मंदिर में पांचों भाइयों की प्रतिमाएं हैं। कहीं-कहीं अर्जुन द्रौपदी के बेटे अरावन (कुट्टंदावरी) की प्रतिमाएं द्रौपदी मंदिरों में होती है। नवरात्र में विशेष पूजा होती है, लेकिन चैत्र नवरात्र का ज्यादा महत्व है। वर्तमान मंदिर 800 साल पुराना है।

विजयवाड़ा: महिषासुर को मारने के बाद प्रकट हुई कनक दुर्गा मान्यता है कि देवी दुर्गा का ये मंदिर स्वयंभू यानी खुद प्रकट हुआ है। महिषासुर को मारने के बाद देवी दुर्गा इंद्रकिलाद्री की पहाड़ियों पर प्रकट हुईं थीं। तब उनका रूप रौद्र नहीं, सौम्य था। उनका तेज सैकड़ों सूरज से भी ज्यादा चमकदार था, इसीलिए इस मंदिर को कनक यानी सोने की दुर्गा का मंदिर भी कहा जाता है।

कनक दुर्गा की इस प्रतिमा में उनके आठ हाथों में आठ अस्त्र हैं।

मान्यता है कि इस मंदिर में श्रीराम और अर्जुन ने यहां आराधना की थी। नवरात्रि में यहां देवी का अलग-अलग शृंगार किया जाता है।

पहले दिन स्वर्ण कवच अलंकार, दूसरे दिन बाल त्रिपुर सुंदरी के रूप में पूजा जाएगा। तीसरे दिन गायत्री, चौथे दिन ललिता त्रिपुर सुंदरी के रूप में शृंगार होगा।

पंचमी को अन्नपूर्णा, षष्ठी को श्री महालक्ष्मी देवी के रूप में पूजा जाएगा। इसके बाद सरस्वती, दुर्गा और आखिरी दिन महिषासुर मर्दिनी के रूप में शृंगार किया जाएगा।

कन्याकुमारी: यहां कुंवारी कन्या के रूप में होती है देवी पूजा हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के संगम पर देवी पार्वती के कुमारी रूप का मंदिर है। कन्याकुमारी शहर का नाम इस मंदिर से पड़ा। ये कन्याकुमारी अम्मन मंदिर देवी के 52 शक्ति पीठों में एक है। माना जाता है कि देवी सती की रीढ़ की हड्डी का एक हिस्सा इस जगह पर गिरा था।

मंदिर के पुजारी सुब्रमण्यम के मुताबिक यहां देवी के शर्वनी (शिव की पत्नी) रूप की पूजा होती है। नवरात्रि में यहां विशेष पूजा सुबह 5 बजे से शुरू हो जाती है। श्रृंगार में उनके वाहन भी बदलते हैं, कभी वे चांदी के हिरण पर, तो कभी चांदी की कामधेनु पर दर्शन देती हैं। दशहरे के दिन वे चांदी की घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर दर्शन देंगी।

मंदिर तीन हजार साल से ज्यादा पुराना है। मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों को शरीर पर ऊपरी वस्त्र उतार कर जाना होता है।

पौराणिक कथा के मुताबिक परशुरामजी ने ही ये मंदिर बनवाया था। कथा के मुताबिक असुर राज बाणासुर ने शिव से वरदान पाया था कि कोई कुंवारी कन्या ही उसका वध कर सकेगी, इसलिए पराशक्ति ने कन्याकुमारी अवतार लेकर उसका वध किया।

बनारस: अन्नपूर्णा की दो फीट की सोने की मूर्ति, यहां कोई भूखा नहीं सोता बनारस के मां अन्नपूर्णा मंदिर में शारदीय नवरात्रि के वक्त हर दिन विशेष पूजा होती है। अष्टमी, नवमी, और दशमी के दिन भक्त व्रत रखते हैं और मनोकामना पूर्ति के लिए मंदिर की परिक्रमा करते हैं। मंदिर के प्रबंधक काशी मिश्रा के मुताबिक अष्टमी के दिन मां अन्नपूर्णा यहां गौरी रूप में दर्शन देती हैं।

नवरात्रि के बाद यहां धनतेरस पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के कपाट खुलेंगे। ये मूर्ति दो किलो सोने से बनी है। इस प्रतिमा के दर्शन साल में सिर्फ चार दिन ही होते हैं। धनतरेस, रूप चतुर्दशी, दीपावली और अन्नकूट के दिन।

इस सोने की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा श्रृंगेरीमठ के जगतगुरु शंकराचार्य ने 1977 में की थी। कहा जाता है कि मां अन्नपूर्णा ने यहां स्वयं भगवान शिव को खाना खिलाया था। प्रतिमा में अन्नपूर्णा देवी हाथ में कड़छी पकड़े हुए हैं और शिव भिक्षुक रूप में उनसे अन्न ले रहे हैं।

मान्यता है कि काशी को मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद भी मिला हुआ है, इसलिए काशी में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *