Naturals Ice Cream Founder Death; Raghunandan Srinivas Kamath Passes Away | नेचुरल्स आइसक्रीम के फाउंडर रघुनंदन श्रीनिवास कामथ का निधन: 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, 1984 में की थी कंपनी की शुरुआत

  • Hindi News
  • Business
  • Naturals Ice Cream Founder Death; Raghunandan Srinivas Kamath Passes Away

मुंबई1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
रघुनंदन श्रीनिवास कामथ ने 14 फरवरी 1984 में अपना पहला आइसक्रीम ब्रांड नेचुरल्स शुरू किया। उन्होंने मुंबई के जुहू में पहला स्टोर खोला था।  - Dainik Bhaskar

रघुनंदन श्रीनिवास कामथ ने 14 फरवरी 1984 में अपना पहला आइसक्रीम ब्रांड नेचुरल्स शुरू किया। उन्होंने मुंबई के जुहू में पहला स्टोर खोला था। 

भारत में टॉप आइसक्रीम ब्रांड्स में से एक नेचुरल्स आइसक्रीम के फाउंडर रघुनंदन श्रीनिवास कामथ का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 17 मई शाम को मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

पिता बेचते थे आम
कामथ के पिता कर्नाटक के मैंगलोर जिले के एक गांव में आम बेचते थे। कामथ ने अपने पिता के साथ कई साल तक सही फलों को चुनना और उन्हें प्रीजर्व्ड रखना सीखा। बिजनेस करने का सोचकर कामत मुंबई आ गए। कामथ ने 14 फरवरी 1984 में अपना पहला आइसक्रीम ब्रांड नेचुरल्स शुरू किया। उन्होंने मुंबई के जुहू में पहला स्टोर खोला था।

उस समय नेचुरल्स में केवल 4 कर्मचारी थे। उन्होंने आइसक्रीम के 10 फ्लेवर रखे थे। शुरुआत में कामत ने आइसक्रीम के साथ पाव भाजी भी रखा। इसके कुछ समय बाद उन्होंने 12 फ्लेवर्स के साथ स्टोर को पूरी तरह आइसक्रीम पार्लर के रूप में स्टार्ट किया। आज यह 400 करोड़ रुपए से अधिक की कंपनी है। वहीं नेचुरल्स आइसक्रीम के 2020 तक देशभर में 135 आइसक्रीम पार्लर थे।

पहले साल हुई 5 लाख की कमाई
अब नेचुरल्स देश के टॉप 10 ब्रांड में शामिल है। शुरुआती साल में उन्हें 5 लाख रुपए का टर्नओवर मिला था। वित्त वर्ष 2020 में नेचुरल्स आइसक्रीम का टर्नओवर 300 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। साल 2022 में यह बढ़कर 400 करोड़ रुपए हो गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *