Narwana BJP MLA from got ministerial post second  | नरवाना से भाजपा विधायक को दूसरी बार मिला मंत्री पद: शाहबाद में समर्थकों ने बांटी मिठाई, इस बार कृष्ण बेदी का बदला गया सीट – shahbad (kurukshetra) News

भाजपा विधायक व मंत्री कृष्ण बेदी

हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद गुरुवार को सीएम नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही 14 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। वहीं आज जींद जिले के नरवाना से विधायक व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने दूसरी बार मं

.

शाहबाद में नगर पार्षद नीरज मट्टू ने सभी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगर पार्षद नीरज ने बताया कि आज समाज के लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन रहा। एक ऋषि मार्कण्डेश्वर का प्रकट दिवस है तो वहीं महर्षि वाल्मीकि जयंती भी है और इस पावन दिवस पर आज पूर्व मंत्री और शाहबाद से विधायक रहे कृष्ण कुमार बेदी ने दूसरी बार मंत्रिपद की शपथ ली। उससे समाज के साथ-साथ 36 बिरादरी के लोगों में खुशी की लहर है।

मट्टू ने बताया कि पिछले 5 सालों में कृष्ण बेदी ने शाहबाद की जनता के बीच रहकर जनता के लिए विकास कार्यों को करवाने का प्रयास किया। आपको बता दें कि कृष्ण बेदी मूल रूप से शाहबाद निवासी हैं और 2014 में शाहाबाद विधानसभा से कृष्ण कुमार बेदी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और 45,715 वोट हासिल कर विधायक बने थे। जिसके बाद उनको हरियाणा के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

कृष्ण बेदी को मिठाई खिलाते समर्थक

कृष्ण बेदी को मिठाई खिलाते समर्थक

वर्ष 2019 में भाजपा ने बेदी को दूसरी बार मौका दिया लेकिन जजपा से उम्मीदवार रामकरण काला ने बीजेपी के कृष्ण बेदी को 37127 वोट से हराया था। राम करण को 55.35 फीसदी वोट तो बीजेपी के कृष्ण कुमार को 25.67 फीसदी वोट मिले थे। इस बार भाजपा ने शाहबाद से बेदी का टिकट काटकर ABVP के छात्र नेता सुभाष कलसाना को टिकट दिया। सुभाष को टिकट दिये जाने के बाद बेदी के समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की। वहीं भाजपा की अंतिम लिस्ट में कृष्ण बेदी को नरवाना से उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। हरियाणा में लगातार तीसरी बार बनी भाजपा की सरकार में कृष्ण बेदी ने दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *