Narnaul, Police personnel wife, Married woman, Girl, Missing, Home, Mahendergarh-Narnaul News Updated | नारनौल से पुलिसकर्मी की पत्नी सहित तीन लापता: एक महिला अपने तीन बच्चे भी साथ ले गई, एक गांव से लड़की हुई गायब – Narnaul News


हरियाणा के नारनौल में एक पुलिस कर्मी की पत्नी समेत एक अन्य विवाहित महिला तथा एक लड़की अपने-अपने घर से लापता हो गई। इस बारे में तीनों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें से एक तीन बच्चों की माँ

.

पुलिस को दी गई शिकायत में पुलिस लाइन के क्वार्टरों में रहने वाले रेवाड़ी निवासी एक पुलिस कर्मी ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है। बीते कल वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसके बाद उसने उसको काफी जगह तलाश किया, मगर वह नहीं मिली।

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

दूसरी ओर शहर के मोहल्ला दशमेश नगर से एक तीन बच्चों की मां अपने घर से लापता हो गई। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह एक डिपार्टमेंट में लगा हुआ है। उसके साथ नसीबपुर गांव का कमल भी सफाई कर्मी लगा हुआ है। वह उसके साथ कई महीनों से उसके घर आता-जाता रहता है। बीते कल भी वह तीन से चार बजे उसके घर में आया था। इसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी ने उससे कहा कि वह बाजार से दही व जूस ले आए। इस पर वह दही व जूस लाने चला गया। वह बाजार से वापस आया तो उसकी पत्नी, तीनों बच्चे तथा कमल गायब थे। उसे पूरा शक है कि उसकी पत्नी को कमल ही कहीं पर ले गया है।

पटीकरा गांव से लड़की गायब

वहीं शहर के साथ लगते गांव पटीकरा से भी एक लड़की अपने घर से लापता हो गई। इस बारे में लड़की की माँ ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि बीते कल वह सुबह अपने लड़के को डाक्टर के पास दिखाने नारनौल ले गई थी। पीछे से उसकी 24 वर्षीय लड़की घर पर ही थी। मगर जब वह वापस आई तो उसको उसकी लड़की घर पर नहीं मिली। उन्हें शक है कि उसकी लड़की को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *