Narayanan Vaghul Death News 2024 Update | ICICI Bank Chairman | ICICI बैंक के पूर्व चेयरमैन नारायणन वाघुल का निधन: चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस, उन्हें आधुनिक भारतीय बैंकिंग का जनक कहा जाता था

चेन्नई2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

ICICI बैंक के पूर्व चेयरमैन नारायणन वाघुल का आज दोपहर चेन्नई में निधन हो गया है, वे 88 साल के थे। उनके परिवार ने निधन के बारे में जानकारी दी।

नारायणन वाघुल के परिवार ने कहा, ‘आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि पद्म भूषण नारायणन वाघुल का आज दोपहर अपोलो अस्पताल चेन्नई में निधन हो गया।’ वाघुल के परिवार में उनकी पत्नी, बेटी और बेटा हैं।

वाघुल ने ICICI बैंक की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
आधुनिक भारतीय बैंकिंग के जनक कहे जाने वाले वाघुल ने ICICI बैंक की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका करियर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से शुरू हुआ, जहां उनकी प्रतिभा ने उन्हें चेन्नई की एक क्षेत्रीय शाखा से बॉम्बे के केंद्रीय कार्यालय में पहुंचा दिया।

39 साल की उम्र में उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया और 1981 में 44 साल की उम्र वे बैंक ऑफ इंडिया के सबसे कम उम्र के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने।

1985 में वाघुल ICICI बैंक चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने। उन्होंने ICICI बैंक को एक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों की लिस्ट में ले जाने के लिए विशेष प्रयास किए।

2009 में पद्म भूषण से सम्मानित किए गए थे नारायणन वाघुल
2009 में वाघुल को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें इकोनॉमिक टाइम्स लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा वाघुल ने विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स और मित्तल स्टील सहित कई भारतीय कंपनियों में डॉयरेक्टर के रूप में भी काम किया था।

पिछले साल वाघुल की पुस्तक ‘रिफ्लेक्शंस’ प्रकाशित हुई थी
नारायण वाघुल की किताब ‘रिफ्लेक्शंस’ पिछले साल प्रकाशित हुई थी। 28 अप्रैल 2023 को मुंबई में उनकी किताब का विमोचन केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किया था। इसके साथ ही उस कार्यक्रम में कई बैंकिंग दिग्गज भी मौजूद थे।

28 अप्रैल 2023 को मुंबई में वित्तमंत्री निर्मला ने नारायणन वाघुल की किताब 'रिफ्लेक्शंस' का विमोचन किया था।

28 अप्रैल 2023 को मुंबई में वित्तमंत्री निर्मला ने नारायणन वाघुल की किताब ‘रिफ्लेक्शंस’ का विमोचन किया था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *