Narayan Sai got bail from Gujarat High Court | नारायण साईं को गुजरात हाई कोर्ट से जमानत मिली: 11 साल बाद जोधपुर की जेल में बंद पिता आसाराम से 4 घंटे करेगा मुलाकात – Gujarat News

बीते गुरुवार को दांत दर्द की शिकायत होने पर नारायण साईं को सूरत के सिविल हॉस्पिटल लाया गया था।

बलात्कार के मामले में सूरत की लाजपोर जेल में सजा काट रहे नारायण साईं को जोधपुर जेल में कैद अपने पिता आसाराम से मिलने की इजाजत मिल गई है। आसाराम की बढ़ती उम्र को देखते हुए नारायण साईं ने उनसे मिलने के लिए गुजरात हाई कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसे हाई कोर

.

5 लाख रुपए चुकाने होंगे नारायण साईं ने कोर्ट से 30 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी, जिससे कोर्ट सहमत नहीं हुआ। इसलिए कोर्ट ने आदेश दिया कि नारायण साईं को फ्लाइट से सूरत से जोधपुर जेल ले जाया जाएगा। इस दौरान साईं के साथ एक एसीपी, एक पीएसआई, 2 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल साथ रहेंगे। इस यात्रा का पूरा खर्च नारायण साईं को चुकाना होगा। इसके लिए पहले सरकारी खजाने में 5 लाख रुपये जमा कराने होंगे।

कई बीमारियों से ग्रसित है आसाराम

करीब 83 साल के हो चुके आसाराम को कई बीमारियां हैं।

करीब 83 साल के हो चुके आसाराम को कई बीमारियां हैं।

आसाराम भी दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर जेल में पिछले 11 सालों से कैद है। करीब 83 साल के हो चुके आसाराम को कई बीमारियां हैं। हाल ही में उन्हें जोधपुर AIMS में भर्ती कराया गया था। इसके बाद एक आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा भी पड़ चुका है।

एंजियोग्राफी से पता चला कि उनकी दो नसों में 90 प्रतिशत तक ब्लॉकेज हैं। साथ ही वे मधुमेह और रक्तचाप से पीड़ित हैं। पिछले 11 साल से बेटे और पिता की मुलाकात नहीं हुई है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस हाई कोर्ट की डबल जज की बेंच ने साईं को याचिका स्वीकार की है।

सूरत की सेंट्रल जेल में काट रहा है सजा

गौरतलब है साल 2013 में सूरत की दो बहनों ने आरोप लगाया था कि आसाराम और नारायण साईं ने उनके साथ रेप किया है। दोनों बहनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साल 2002 और 2005 में बाप और बेटे ने उनको कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों बहनें आसाराम के आश्रम में साधक बनकर रह रही थीं। इस दौरान आसाराम और नारायण की पत्नियां ही उन्हें उनके पास ले जाया करती थी। इसके बाद दोनों बाप-बेटे उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाते थे।

रेप पीड़िताओं ने बताया था कि नारायण साईं उनको कई जगहों पर ले जाकर शारीरिक शोषण किया था। यहां तक कि अप्राकृतिक संबंध भी बनाया करता था। उसने कई लड़कियों से जिस्मानी रिश्ते बनाए थे। जब लड़कियों ने उसके खिलाफ रेप की शिकायत की तो वो कहता कि उनसे बहुत प्यार करता है। इतना ही नहीं उन्हें लव लेटर लिखकर अपने प्यार का इजहार भी किया करता था। दिल्ली पुलिस ने नारायण साईं को दिसंबर 2013 में गिरफ्तार किया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *