musk-trump-deletes-post-claiming-epstein-files | मस्क ने ट्रम्प के खिलाफ यौन-शोषण वाली पोस्ट डिलीट की: पहले एप्स्टीन केस का जिक्र किया था, कहा था- बड़े खुलासे का टाइम आ गया


वॉशिंगटन DC6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेस्ला के CEO इलॉन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण में शामिल होने वाली पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी है।

इससे पहले मस्क ने गुरुवार को सनसनीखेज दावा करते हुए कहा था कि इस मामले में बड़ा खुलासा करेंगे। उन्होंने दावा किया था कि ट्रम्प का नाम एप्स्टीन फाइलों में है।

एप्स्टीन केस एक हाई-प्रोफाइल क्रिमिनल मामला है, जिसमें अमेरिकी अरबपति जेफरी एप्स्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के आरोप लगे थे। इस केस में दुनियाभर के कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम सामने आए थे।

एप्स्टीन के साथ ट्रम्प की 1992 की तस्वीर

डोनाल्ड ट्रम्प के साथ यौन शोषण का आरोपी जेफ्री एप्स्टीन। (फाइल फोटो)

डोनाल्ड ट्रम्प के साथ यौन शोषण का आरोपी जेफ्री एप्स्टीन। (फाइल फोटो)

मस्क ने वीडियो भी शेयर किया था, ट्रम्प पार्टी में एप्स्टीन के साथ दिखे

मस्क ने लिखा था- एप्स्टीन फाइल्स में ट्रम्प का नाम

मस्क ने X पर लिखा था- अब बड़ा खुलासा करने का टाइम है। डोनाल्ड ट्रम्प का नाम एप्स्टीन फाइलों में हैं। यही वजह है कि इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया। डोनाल्ड ट्रम्प, आपका दिन शुभ हो।

एक अन्य पोस्ट में कहा था- इस पोस्ट को भविष्य के लिए मार्क कर लें। सच्चाई सामने आएगी।

एप्स्टीन केस- नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप

  • जेफ्री एप्स्टीन को पहली बार 2006 में फ्लोरिडा के पाम बीच से गिरफ्तार किया गया। एप्स्टीन को वेश्यावृत्ति और नाबालिग को लालच देने के लिए दोषी ठहराया गया।
  • हालांकि कुछ सौदेबाजी के बाद उसे सिर्फ 13 महीने की हिरासत मिली, जिसमें वर्क रिलीज की इजाजत थी।
  • वर्जीनिया गिफ्रे नाम की महिला ने 2009 में आरोप लगाया कि एप्स्टीन ने उन्हें नाबालिग रहते यौन तस्करी के लिए मजबूर किया। 2011 में गिफ्रे ने इस मामले में ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू का भी नाम लिया
  • 2015 में ग्रिफ्रे ने एप्स्टीन के खिलाफ मुकदमा दायर किया। इसमें एप्स्टीन के प्रिंस एंड्रयू और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ रिश्तों का जिक्र था।
  • एप्स्टीन को 2019 में फिर से नाबालिगों की यौन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिफ्रे ने ही एप्स्टीन के खिलाफ अदालत में गवाही दी।
  • एप्स्टीन को वेश्यावृत्ति का नेटवर्क चलाने और बड़ी संख्या में महिलाओं के यौन शोषण और मानव तस्करी का दोषी ठहराया गया।
फोटो में प्रिंस एंड्रयू हैं, जिनका हाथ 17 वर्षीय वर्जीनिया गिफ्रे की कमर पर है। सबसे दाएं एप्स्टीन की प्रेमिका घिसलैन मैक्सवेल है। फोटो 10 मार्च 2001 को लंदन में मैक्सवेल के घर पर ली गई थी।

फोटो में प्रिंस एंड्रयू हैं, जिनका हाथ 17 वर्षीय वर्जीनिया गिफ्रे की कमर पर है। सबसे दाएं एप्स्टीन की प्रेमिका घिसलैन मैक्सवेल है। फोटो 10 मार्च 2001 को लंदन में मैक्सवेल के घर पर ली गई थी।

एप्स्टीन की लिस्ट में बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन का नाम

  • जनवरी 2024 में एक अमेरिकी कोर्ट ने जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। इसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन और ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू जैसे हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम थे।
  • इसमें बिल क्लिंटन और प्रिंस एंड्रयू के साथ एप्स्टीन की पुरानी दोस्ती का भी जिक्र किया गया था। एप्स्टीन के मुताबिक क्लिंटन को कम उम्र की लड़कियां पसंद थीं। हालांकि क्लिंटन के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हो पाया।
2019 में अमेरिकी कोर्ट के बाहर जेफ्री एप्स्टीन के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं।

2019 में अमेरिकी कोर्ट के बाहर जेफ्री एप्स्टीन के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं।

एप्स्टीन ने जेल में खुदकुशी की थी

एप्स्टीन को 2019 में फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क में नाबालिगों की यौन तस्करी के आरोपों में फिर से गिरफ्तार किया गया। 10 अगस्त 2019 को एप्स्टीन ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त उसकी मौत हुई, ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

2025 में 25 अप्रैल को वर्जीनिया गिफ्रे की भी मौत हो गई। रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्होंने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया था कि एप्स्टीन ने उन्हें 1999 से 2002 के बीच कई बड़ी हस्तियों के पास भेजा था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे एप्स्टीन के जरिए ट्रम्प से कई बार मिली थीं।

ब्यूटीफुल बिल को लेकर भिड़ गए थे मस्क और ट्रम्प

ट्रम्प और मस्क के बीच गुरुवार को बिग ब्यूटीफुल बिल (टैक्स और खर्च बिल) को लेकर जमकर बहसबाजी हुई थी। पहले ट्रम्प ने मीडिया से बात करते हुए मस्क को लेकर नाराजगी जताई थी।

ट्रम्प ने कहा था कि जब हमने अनिवार्य तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के कानून में कटौती करने की बात कही तो मस्क को दिक्कत होने लगी। मैं इलॉन से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की है।

इसके बाद मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रम्प को एहसान फरामोश बताते हुए लगातार कई ट्वीट किए। मस्क ने कहा कि मैं नहीं होता तो ट्रम्प चुनाव हार जाते। उन्होंने ट्रम्प पर महाभियोग चलाने तक की बात कही थी।

इसके बाद ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर मस्क को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा- जब मैंने उनका ईवी मैंडेट (कानूनी आदेश) वापस लिया तो मस्क पागल हो गए। ट्रम्प ने मस्क की कंपनी को दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करने की धमकी दी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

———————————————

यह खबर भी पढ़ें…

मस्क से विवाद, टेस्ला कार बेच सकते हैं ट्रम्प:3 महीने पहले खरीदी थी; रूसी नेता बोले- जरूरत पड़ी तो इलॉन को शरण देंगे

अरबपति इलॉन मस्क से झगड़े के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी टेस्ला कार बेचने पर विचार कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने NYT को यह जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *