Muni Vinamr Sagar Maharaj welcomed in Bhopal | भोपाल में मुनि विनम्र सागर महाराज की अगवानी: अहिंसा विहार जिनालय पहुंची शोभयात्रा, रविवार से कल्पद्रुम महामंडल विधान – Bhopal News

भोपाल आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज के शिष्य मुनि विनम्र सागर महाराज, मुनि निश्वार्थ सागर महाराज, मुनि निसर्ग सागर, छूलक हीरक सागर महाराज भोपाल पहुंचे। सकल जैन समाज ने उनकी अगवानी की।

.

जय गुरुदेव के जयकारों के साथ अगवानी शोभायात्रा अयोध्या नगर बायपास से अहिंसा विहार जिनालय पहुंची। यहां रविवार से कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है।

जैन समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि कल्पद्रुम महामंडल विधान में 24 समवशरण की रचना होगी। शनिवार को अनुष्ठान के प्रमुख पात्रों का चयन हुआ। इस दौरान मुनि विनम्र सागर ने कहा कि भोपाल में बन रहे सहस्त्रापुर जिनालय में संपूर्ण जैन समाज तन, मन, धन से समर्पित होकर योगदान दे।

उन्होंने कि जिनालय भारतीय संस्कृति और संस्कारों की बुनियाद होती है, जो आने वाले युवाओं तक हमारी संस्कृति को अक्षुर रखते हुए देश के भविष्य का निर्माण करती है। मुनिश्री ने कहा कि कार्यकर्ता सब कुछ छोड़कर समाज के लिए कार्य करता है, सामाजिक समरसता कार्यकर्ता के कार्य पर निर्भर करती है। कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाना जरूरी है।

इस अवसर पर दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा, अहिंसा विहार जैन मंदिर के अध्यक्ष प्रमोद चंदेरी, संदीप जैन, नीलेश जैन, विनीत जैन, भेल जैन समाज से मनोज जैन, नरेंद्र पिंडरइ, अरविंद पंत, नरेंद्र टोंग्या, राकेश जैन मिनाल, सुरेन्द्र जैन लेक सिटी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *