Mother is the form of Brahma on earth: The Satvik education with which a mother brings up her children is called Brahma | धरती पर मां ही होती है ब्रह्मा का रूप: जिस सात्विक शिक्षा से मां अपने बच्चों को पालती है उसे ही कहते हैं ब्रह्म

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Mother Is The Form Of Brahma On Earth: The Satvik Education With Which A Mother Brings Up Her Children Is Called Brahma

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रह्म विद्या को हर आध्यात्मिक व्यक्ति प्राप्त करना चाहता है, लेकिन ब्रह्म विद्या होती है, इसको लेकर कई तरह के भ्रम हैं। इसे ऐसे समझते हैं कि ब्रह्मा से जो विद्या मिलती है वही ब्रह्म विद्या होती है। इस शब्द को समझें तो ब्रह्म और मां से ब्रह्मा बना है।

मां अपनी संतानों के लिए बहुत ही सरल, निर्मल और सुगम होती है, इसलिए इस धरती पर वही ब्रह्म होती है। जिस तरह की सात्विक शिक्षा से वो अपनी संतानों को पालती है। वही ब्रह्म विद्या होती है। इसी कारण जो इंसान अपनी मां के बताए रास्ते पर चलता है वो जीवन में हमेशा सफलता पा लेता है।

ब्रह्मा जी के स्वरूप की तरह मां भी चारों दिशाओं से अपने बच्चों के लिए सदगुण इकट्‌ठा कर उनसे पालन करती है और अवगुणों से बचाती है। इसी तरह चारों दिशाओं से आने वाले खतरे को रोकने के लिए भी हमेशा सतर्क रहती हैं। सृष्टि की उत्पत्ति का कारक भी मां ही होती हैं। मां ही वो दिव्यात्मा होती है। जो अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर नई जिंदगी को जन्म देती है और सृष्टि को रचती है। इसलिए धरती पर मां ही ब्रह्मा होती हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *