More than Rs 20 lakh stolen by breaking the cupboard box | अलमारी बक्सा तोड़कर 20 लाख से अधिक की चोरी: कानपुर छठ पूजा मनाने गया था पूरा परिवार, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम – Azamgarh News

आजमगढ़ में खिड़की के सहारे घुसे चोरों ने 20 लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस।

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवा गांव में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से खिड़की के रास्ते सभाजीत राम पुत्र बलिराम के घर में घुसकर अलमारी और बक्सा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

.

इस मामले की जानकारी पीड़ित परिजनों को शुक्रवार की सुबह हुई। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित के अनुसार 20 लाख रुपए से अधिक के नगदी और आभूषण की चोरी की गई है।

आजमगढ़ के बरदह में इसी खिड़की के सहारे घर में घुसे चोर।

आजमगढ़ के बरदह में इसी खिड़की के सहारे घर में घुसे चोर।

सुबह हुई मामले की जानकारी

इस मामले की जानकारी पीड़ित परिजनों को सुबह हुई। इसके बाद इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवा गांव मे सभाजीत राम पुत्र बलिराम का पूरा परिवार कानपुर छठ पूजा का त्यौहार मनाने के लिये बड़ी बहु के यहाँ गए थे और सभाजीत घर मे अकेले सोये थे। इसी दौरान देर रात्रि अज्ञात चोरों ने घर के पीछे पश्चिम दिशा की तरफ से खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने बृहस्पतिवार की रात्रि आलमारी बक्सा बेड का ताला तोड़कर घर में रखा नगदी और जेवरात जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है उठा ले गए। शुक्रवार की भोर में लगभग पांच बजे जब सभाजित सोकर जागे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।

उसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बरदह पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई। इस मामले में पीड़ित सभाजीत राम ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बरदह थाने में तहरीर दी है। थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *