Monsoon will return from Jharkhand in three days | झारखंड में मौसम सामान्य रहेगा, बारिश के आसार नहीं: 14 अक्टूबर से मानसून की वापसी संभव; रात के तापमान में होगी गिरावट – Ranchi News

अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में झारखंड से मानसून की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना से मानसून की वापसी के अनुकूल हालात बन गए हैं। विभाग ने संकेत दिया है कि राज्य से 13 से 14 अक

.

राज्य से 13 से 14 अक्टूबर के बीच मानसून की औपचारिक वापसी हो सकती है।

राज्य से 13 से 14 अक्टूबर के बीच मानसून की औपचारिक वापसी हो सकती है।

वहीं हरियाणा और पश्चिम बंगाल के आसपास बने चक्रवाती सिस्टम के कारण शुक्रवार को रांची में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहा। हालांकि, राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा और केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रही।

सिर्फ गुमला में 0.5 मिमी बारिश, बाकी इलाकों में हल्की नमी

शुक्रवार की सुबह रांची समेत कई इलाकों में हल्की धुंध देखी गई। पूरे राज्य में केवल गुमला जिले में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी क्षेत्रों में वातावरण थोड़ा नम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में किसी बड़े बारिश के सिस्टम का प्रभाव नहीं रहा।

इसी वजह से अब पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो रही हैं, जो मानसून की विदाई का संकेत हैं। अगले तीन दिनों में बादल पूरी तरह छंट जाएंगे और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

चक्रवाती सिस्टम के कारण शुक्रवार को रांची में आंशिक रूप से बादल घिरा रहा।

चक्रवाती सिस्टम के कारण शुक्रवार को रांची में आंशिक रूप से बादल घिरा रहा।

पलामू सबसे गर्म और गुमला सबसे ठंडा

शुक्रवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान पलामू में 33.5 डिग्री सेल्सियस और गिरिडीह में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, सबसे कम तापमान गुमला में 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी मौसम शुष्क रहेगा और हवा की गति सामान्य बनी रहेगी। अगले तीन दिनों में झारखंड से मानसून की विदाई लगभग तय मानी जा रही है।

30-33 डिग्री के बीच रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार और गुमला में रातें ठंडी होंगी।

जहां न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, पलामू, गढ़वा और देवघर में दिन के तापमान में गर्मी बरकरार रहेगी, जहां अधिकतम 33 डिग्री तक रहने की संभावना है। जमशेदपुर और सरायकेला में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

1 से 10 अक्टूबर के बीच राज्य में औसतन केवल 40.6 मिमी वर्षा हुई।

1 से 10 अक्टूबर के बीच राज्य में औसतन केवल 40.6 मिमी वर्षा हुई।

10 दिन में हुई 40.6 मिमी बारिश

1 से 10 अक्टूबर के बीच राज्य में औसतन केवल 40.6 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य 67.3 मिमी से 66% कम है। मौसम विभाग के अनुसार यह सीजन की सबसे बड़ी कमी मानी जा रही है। सबसे अधिक बारिश गिरिडीह (129.3 मिमी), धनबाद (122.4 मिमी) और गढ़वा (98 मिमी) में दर्ज की गई।

जबकि सबसे कम बारिश सिमडेगा (20.5 मिमी) और सरायकेला-खरसावां (46.5 मिमी) में हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों में कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं होगा। झारखंड से मानसून की विदाई तय है। इसके बाद प्रदेश में पूरी तरह शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *