अमृतसर में सुबह के समय छाए हल्के बादल।
पंजाब व चंडीगढ़ में बीते दो दिन बरसने के बाद मानसून एक बार फिर सुस्त होने लगा है। इस माह के अंत तक मानसून की वापसी हो जाएगी। लेकिन, लोगों को 15 सितंबर तक चिपचिपाती गर्मी से राहत मिल सकती है। हरियाणा से सटे कुछ इलाकों में बीते 24 घंटों में बारिश हुई। औ
.
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आज पंजाब बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर व मोहाली में हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। वहीं, चंडीगढ़ में भी आज हल्की बारिश हो सकती है।
IMD के अनुसार आने वाले 7 दिन पंजाब व चंडीगढ़ में पॉकेट रेन ही देखने को मिलेगी। लेकिन तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। पंजाब के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रह सकता है।
बीते 24 घंटे में पंजाब व चंडीगढ़ में हुई बारिश
चंडीगढ़- 8.7 मिमी
फिरोजपुर- 45 मिमी
पटियाला- 4 मिमी
फतेहगढ़ साहिब- 3 मिमी
मोहाली- 6 मिमी
पठानकोट- 8 मिमी
पंजाब-चंडीगढ़ रेड जोन में
उत्तर भारत में IMD ने हिमाचल सहित पंजाब व चंडीगढ़ को रेड जोन में रखा है। यहां सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 4 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में 20 फीसदी जबकि चंडीगढ़ व पंजाब में 22 फीसदी कम बारिश देखने को मिली।
पंजाब में इस सीजन सबसे कम बारिश मोहाली में देखने को मिली। यहां सामान्यता 496.6 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस सीजन यहां मात्र 209.2 मिमी ही बादल बरसे, जो 58 फीसदी कम है। इसी तरह बठिंडा में सामान्यता 239.3 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस सीजन यहां मात्र 103.3 फीसदी ही बादल बरसे।
जबकि एसबीएस नगर में 64 फीसदी, मोगा- फिरोजपुर में 50 फीसदी, होशियारपुर में 47 फीसदी कम बारिश हुई। सीजन पंजाब में 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसी तरह चंडीगढ़ में सामान्यता 699.2 मिमी बारिश होती है, जो इस सीजन 513.2 मिमी ही रही।
पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान
चंडीगढ़- बुधवार अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है।
मोहाली- बुधवार का तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है।
अमृतसर- बुधवार अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है।
जालंधर- बुधवार शाम का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है।
लुधियाना- बुधवार का तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 32 डिग्री के करीब रह सकता है।
पटियाला- बुधवार अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 24 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है।