Monsoon covers the entire state | रांची में आज से 4 जुलाई तक बारिश: पूरे झारखंड में मानसून एक्टिव, कल 13 जिलों में अलर्ट; 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा – Ranchi News

आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

मानसून ने पूरे झारखंड को कवर कर लिया है। इसका असर भी राज्य के कई हिस्सों में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 30 जून को राज्य के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, और लोहरदगा शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां भारी

.

इसके अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 जुलाई को भी इन्हीं जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है।

वहीं, रांची में आज से 4 जुलाई तक बारिश की संभावना है। यहां 29 और 30 जून काे मध्यम दर्जे की बारिश हाेगी। 1 जुलाई काे दाे या दाे से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हाेगी। 2 से 4 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हाेगी। इस दौरान तापमान में भी दाे से तीन डिग्री की गिरावट हाे सकती है।

राज्य में मौसम की नीचे कुछ तस्वीरें देखिए

देवघर में सुबह से बादल छाया हुआ है।

देवघर में सुबह से बादल छाया हुआ है।

जमशेदपुर में सुबह से तेज धूप निकली हुई है।

जमशेदपुर में सुबह से तेज धूप निकली हुई है।

जामताड़ा में भी आसमान साफ है।

जामताड़ा में भी आसमान साफ है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम: बोकारो, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, प. सिंहभूम सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 29 जून को राज्य के करीब-करीब सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

30 जून को पलामू के साथ-साथ चतरा, हजारीबाग, कोडरमा आदि इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 1 जुलाई को संथाल परगना वाले इलाके में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

क्या कहते हैं वेदर एक्सपर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से राज्य के काफी हिस्से में बारिश की संभावना है।

वहीं, राजस्थान में लो-प्रेशर एरिया से टर्फ बन रहा है, जो मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से झारखंड होते हुए गुजरेगा। इससे अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *