Monsoon became active in Jharkhand | झारखंड में मानसून एक्टिव…4 डिग्री तक गिरा तापमान: बारिश को लेकर संथाल परगना में यलो अलर्ट, डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म – Ranchi News

रांची में अगले दो दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

झारखंड में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने 23 और 24 जून को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा 25 और 26 जून को संथाल परगना के जिलों और रांची सहित आसपस के इलाके में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 2

.

मौसम विभाग अनुसार हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की वजह से राज्य के अधिकांश जिले के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री डाल्टेनगंज का रहा है। वहीं सबसे कम तापमान सरायकेला का 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

मानसून अभी संथाल परगना के इलाके में ही सक्रिय है। जब एक्टिव मानसून कोल्हान के इलाके में प्रवेश करेगा तब अच्छी बारिश हो सकती है।
अधिकतम तापमान में आई गिरावट
प्री मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। राज्य के कई जिलों का तापमान काफी कम हुआ है। पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों को छोड़ कर अन्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। केवल डाल्टेनगंज का तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं बारिश की बात करें तो सिमडेगा में अच्छी बारिश हुई है। कोलेबिरा में 80 मिमी के आसपास बारिश हुई है। तेनुघाट में 55 तथा गिरिडीह में भी 50 मिमी के आसपास बारिश हुई है। रांची की बात करें तो राजधानी से सटे टाटीसिलवे में भी अच्छी बारिश हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *