Moga Farmers protest toll plaza | मोगा में किसानों का टोल प्लाजा पर प्रदर्शन: अनिश्चितकाल के लिए किया फ्री, किसान नेता बोले- जारी रहेगा रोष प्रदर्शन – Moga News


टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन करते किसान।

मोगा में भारती किसान यूनियन तोतेवाला से जुडे़ किसानों ने रविवार को जालंधर रोड पर बने टोल प्लाजा पर डेरा डाल दिया तथा अनिश्चितकाल के लिए टोल फ्री कर दिया। आरोप है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों से अधिक पैसे वसूले जा रहे थे। इस दौरान क

.

जानकारी देते हुए भारती किसान यूनियन तोतेवाला के सीनियर नेता सुख गिल ने बताया कि, मोगा-जालंधर रोड पर धर्मकोट के पास बने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे थे। कहा जा रहा था कि, 1 जून से 2 प्रतिशत रेट बढ़ा दिए गए। जिसे किसानों ने हाइवे अथॉरिटी को मांग पत्र भी दिया था। कहा गया था कि यदि रेट बढ़ाए गए तो किसान संघर्ष करेंगे।

किसान नेता ने बताया किसानों कि मांग को अनदेखा करते हुए टोल रेट बढ़ा दिए गए, जिसको लेकर रविवार को टोल प्लाजा पर धरना दिय गया और टोल को फ्री कर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ज्यादा पैसा वसूलना बंद नहीं होगा, तब तक उनका रोष प्रदर्शन जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *