मोगा पुलिस की गिरफ्त में पकड़ी गई महिला
पंजाब के मोगा में एनआरआई के घर से सोने के जेवर और हजारों रुपए चोरी करने वाली महिला को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को बेटियों की देखभाल के लिए घर में रखा गया था।
.
डीएसपी बाघा पुराना दिलबाग सिंह ने बताया कि मूल रुप से गांव समालसर निवासी रणदीप सिंह संधू हाँगकांग में रहता है। दो महीने पहले ही वह हाँगकांग से आया था। उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से सोना और नकदी चोरी हुई है। उसके बेटे संदीप सिंह 2 बेटियों की देखभाल के लिए दो महीने पहले एक महिला सतनाम कौर को रखा था, जिसे वह अपने साथ हाँगकांग भी लेकर गए थे। उन्हें शक है कि उक्त महिला ने उनके घर से चोरी की है। पुलिस ने बताया कि दिलबाग सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं। थाना समालसर में मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।