Minister Otaram Dewasi’s mother passes away | मंत्री ओटाराम देवासी की मां का निधन: गांव मुंडारा में होगा अंतिम संस्कार, सीएम भजनलाल ने जताया शोक – Bali News

राजस्थान सरकार में मंत्री और सिरोही विधायक ओटाराम देवासी मां दौलीबाई देवासी (90) का बुधवार शाम को मुंडारा स्थित पुश्तैनी घर पर निधन हो गया। मंत्री देवासी की मां स्व.दौलीबाई के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी सहित चार पुत्र, एक पुत्री हैं।

.

सीएम भजनलाल ने मंत्री ओटाराम देवासी की मां के निधन पर शोक जताया है।

सीएम भजनलाल ने मंत्री ओटाराम देवासी की मां के निधन पर शोक जताया है।

मंत्री ओटाराम देवासी की माता के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद मदन राठौड़,पाली सांसद पी पी चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी,मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, गजेन्द्रसिंह खींवसर, जोगाराम पटेल, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, बाली विधायक व पूर्व मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, सिरोही पूर्व विधायक संयम लोढ़ा,भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों ने दुःख जताया। स्व.दौलीबाई का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 10 बजे मुंडारा स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *