Minimum temperature of 19 districts is below 15 degrees | 19 जिलों का पारा 15 डिग्री से नीचे: झारखंड के मौसम में ‘ला नीना’ का असर, दिन में भी लग रही ठंड, अभी और गिरेगा पारा – Ranchi News

झारखंड के 19 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंचा।

झारखंड में ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर दी है। राज्य के 24 जिलों में से 19 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। स्थिति ऐसी है कि अब दिन में भी ठंड महसूस होने लगा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि राज्य के तापमान में अभी

.

बीते 24 घंटे में पिछले 24 घंटे के दौरान लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। खूंटी, गुमला, सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। राजधानी रांची की बात करें तो यहां का पारा भी गिरकर 13.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

अभी और गिरेगा तापमान मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अचानक ठंड में इजाफा हो सकता है। उन्होंने इसके पीछे ला नीना का असर बताया है।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान में गिरावट फिलहाल जारी रहेगी। नवंबर के अंतिम सप्ताह आते-आते ठंड में खासा इजाफा हो जाएगा। आज से रांची और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान गिरकर 11 से 12 डिग्री तक आ सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *