झारखंड में फेंगल की वजह से चढ़ा न्यूनतम तापमान
फेंगल चक्रवात की वजह से मौसम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव हो रहा है। बादल छाने की वजह से रात का पारा चढ़ रहा है। राज्य में जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 18.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं रांची के न्यूनतम तापमान में भी 4.5
.
सोमवार को यह 15.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस वजह से रात में ठंड में कुछ कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर को भी रात के तापमान में बहुत अंतर नहीं होने की संभावना है।
अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। 15 दिसंबर तक तापमान इसी तरह रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
सुबह में धुंध-कोहरा के बाद बादल का असर
मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 दिसंबर को सुबह में धुंध और कोहरा के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुामन है। 5 से 7 दिसंबर को आसमान पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। जबकि 8 दिसंबर को फिर से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान बुधवार : इस दिन अधिकतम तापमान 28.05 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.51 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार : अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। यह 26.71 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.78 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार : अधिकतम तापमान 25.62 डिग्री सेल्सियस के साथ मामूली बदलाव होंगे। न्यूनतम तापमान 12.59 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। शनिवार : अधिकतम तापमान 26.11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.07 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। रविवार : इस दिन अधिकतम तापमान 26.57 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.53 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा।