Meteorological department issued rain alert in 17 districts of Bihar | बिहार में आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट: 15 अगस्त को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना, उफान पर गंगा-गंडक और कोसी – Patna News

बिहार में पिछले 10 दिनों से मानसून एक्टिव है। इस कारण अधिकतर जिलों में तेज और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

.

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 3 जिलों में भारी और 14 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 15 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हो सकती है।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से गंगा, गंडक और कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे पूर्णिया के रुपौली, बायसी और अमौर से होकर गुजरने वाली विजय कोसी भी उफान पर है। इससे 6 गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। वहीं, 20 गांव में कटाव का खतरा मंडरा रहा है।

यह तस्वीर मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के मुरला मुसहरी गांव की है, जहां बाढ़ के कारण लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

यह तस्वीर मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के मुरला मुसहरी गांव की है, जहां बाढ़ के कारण लोगों को आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

मुंगेर में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा नदी वार्निंग लेबल 38.33 को पार कर 38.65 मीटर पर बह रही है। जबकि, खतरे का निशान 39.33 मीटर पर है। वहीं, दरभंगा में हाटी-पिपरा मुख्य पथ पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन तेज धार में बह गया।

यह तस्वीर कटिहार के कुरसेला प्रखंड क्षेत्र की है। यहां कोसी और गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण बाघमारा, NH 31 से चायटोला शेरमारी और आजमाबाद जाने वाली सड़क पर पानी चढ़ गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है।

अगले 2 दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना

मानसून की अक्षीय रेखा गंगानगर (राजस्थान), जमशेदपुर (झारखंड) और दीघा (पश्चिम बंगाल) से गुजर रही है। जिससे अगले 2 दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना है। हालांकि, इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। थोड़ी बहुत अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *