Mercury changes its zodiac sign on 6th December, budh ka rashi parivartan, budh in Scorpio, budh vrishchik rashi me | बुध का राशि परिवर्तन 6 दिसंबर को: बुध ग्रह 29 दिसंबर तक रहेगा वृश्चिक राशि में, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इसका असर

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Mercury Changes Its Zodiac Sign On 6th December, Budh Ka Rashi Parivartan, Budh In Scorpio, Budh Vrishchik Rashi Me

22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुध ग्रह अभी तुला राशि में है, ये ग्रह 6 दिसंबर को राशि बदलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इसके बाद 29 दिसंबर तक वृश्चिक में ही रहेगा। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक ग्रह है, जब ये ग्रह मंगल की स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में प्रवेश करता है, तो ये सभी 12 राशियों के सोचने, बोलने और कार्य करने के तरीके को प्रभावित करता है।

वृश्चिक राशि में बुध आने से इस राशि के लोगों की सोच खोजी, रहस्यमयी और विश्लेषणात्मक बनती है। ये लोग सतही बातों के बजाय गहन सत्य जानने में रुचि लेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए वृश्चिक राशि का बुध कैसा रह सकता है…

आपके लिए बुध का गोचर अष्टम भाव में होगा। आपकी वाणी में गहराई आएगी और आप रहस्यमयी विषयों में रुचि लेंगे। साझेदारी के मामलों में या ससुराल पक्ष से जुड़े वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें।

  • वृषभ राशि

बुध आपके सप्तम भाव में रहेगा। बुध की ये स्थिति वैवाहिक जीवन और व्यापारिक संबंधों पर सीधा असर डालेगी। साझेदारियों में बातचीत बढ़ सकती है, लेकिन वाणी में विनम्रता बनाए रखें। नए व्यावसायिक समझौते हो सकते हैं, लेकिन किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले बारीकी से जांच करें।

  • मिथुन राशि

बुध का ये परिवर्तन आपके षष्ठम भाव में होगा। ये स्थिति आपको शत्रुओं पर विजय दिलाने में सहायक होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय अच्छा है, अपनी बुद्धि से कार्यक्षेत्र में समस्याओं को हल कर पाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

  • कर्क राशि

आपके लिए बुध पंचम भाव में रहेगा। ये स्थिति छात्रों के लिए बेहतर है, आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और सीखने की क्षमता में सुधार होगा। प्रेम संबंध में तालमेल रहेगा। आप अपने विचारों को रचनात्मक रूप से व्यक्त करेंगे। संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश में सोच-समझकर फैसला लें।

  • सिंह राशि

बुध इस राशि के चतुर्थ भाव में रहेगा। ये गोचर आपके घरेलू जीवन और मानसिक शांति को प्रभावित करेगा। घर या संपत्ति से जुड़े मामलों में बातचीत या निर्णय हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर के नवीनीकरण या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

  • कन्या राशि

आपकी राशि के लिए बुध तृतीय भाव में रहेगा। ये स्थिति आपके संचार कौशल को प्रभावशाली बनाएगी। मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों या पड़ोसियों से संबंध मजबूत होंगे।

  • तुला राशि

बुध आपके द्वितीय भाव में रहेगा। ये स्थिति आपकी वित्तीय स्थिति और पारिवारिक संबंधों पर मुख्य रूप से केंद्रित रहेगी। आपकी वाणी आकर्षक और प्रभावशाली बनेगी, जिसका उपयोग आप धन कमाने के लिए कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आपकी सलाह महत्वपूर्ण होगी।

  • वृश्चिक राशि

बुध आपके कुंडली के लग्न यानी प्रथम भाव में रहेगा। ये आपके व्यक्तित्व और सोचने के तरीके में बड़ा बदलाव करेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और खुद को अधिक सक्रिय महसूस करेंगे। आपकी सोच तेज और विश्लेषणात्मक होगी, लेकिन हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

आपके लिए बुध द्वादश भाव में रहेगा। ये स्थिति विदेश या दूर के स्थानों से जुड़े मामलों में प्रगति लाएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, खासकर गुप्त या अनियोजित खर्चों पर। ये समय गहन ध्यान, शोध या आध्यात्मिक अध्ययन के लिए अच्छा है।

बुध आपकी राशि के एकादश भाव में प्रवेश करेगा। ये स्थिति आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके व्यावसायिक लाभ अर्जित करेंगे। बड़े भाई-बहनों और मित्रों से संबंध सुधरेंगे।

  • कुंभ राशि

ये ग्रह आपके राशि के लिए दशम भाव में रहेगा। ये एक अच्छी स्थिति है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता और संचार कौशल का भरपूर लाभ मिलेगा। पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार के योग बनेंगे।

बुध आपके लिए नवम भाव में रहेगा। ये स्थिति उच्च शिक्षा के लिए बहुत अच्छी है। धर्म, दर्शन या यात्रा से जुड़े विषयों में आपकी गहरी रुचि होगी। लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी हो सकती हैं। पिता या गुरुजनों से मार्गदर्शन मिलेगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *