मेरठ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। 8 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते मौसम में बदलाव आएगा। बारिश की संभावना है। जिसके बाद ठंड ओर बढ़ेगी। शुक्रवार को भी दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।
.
सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को दिन के तापमान में भी कुछ गिरावट आई। मेरठ का अधिकतम तापमान 24.0°C और न्यूनतम तापमान 9.4°C रिकॉर्ड किया गया। आठ दिसंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
वेस्ट यूपी में हवा चलने से दिन और रात को ठंड का एहसास बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज हवा चली। जिसके चलते दिन के तापमान में भी कमी आई।
एक्यूआई में सुधार, 103 किया गया दर्ज
हवा के चलने से एक्यूआई के स्तर में भी सुधार आया है। मेरठ में शुक्रवार को एक्यूआई 103 दर्ज किया गया।