मेरठ23 दिन पहले
- कॉपी लिंक

राजेंद्र अग्रवाल अपने आवास पर अरुण गोविल को मिठाई खिलाते हुए
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल को भाजपाई कैंडिडेट नहीं बल्कि सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट कर रहे हैं। गोविल भी अब तक बॉलीवुड की दुनिया में रंगेबसे नजर आ रहे हैं। मेरठ में अब भाजपाइयों की बैठकों में चुनावी तैयारियों से पहले गीत, संगीत की चर्चाएं हो रही हैं। अरुण गोविल जिन नेताओं से मिलने पहुंच रहे हैं वहां वो रामायण के संवाद सुनाते नजर आ रहे हैं। भाजपा के चुनाव में रणनीति से ज्यादा मनोरंजन नजर आ रहा है। अरुण गोविल बैठकों में रामायण सीरियल के संवाद और चौपाई सुनाते नजर आ रहे हैं। राजनीति के धरातल पर नए नए उतरे अरुण गोविल कभी स्वयं तो कई बार कार्यकर्ताओं की डिमांड पर अभिनय की दुनिया में खोए दिखते हैं।
सांसद ने गाया गीत गोविल ने दी संगत
