- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | January Rashifal 2025, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio And Other Signs
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जनवरी में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। इन चार ग्रहों की चाल में बदलाव होने से मेष राशि वालों के लिए आर्थिक फायदे का समय रहेगा। वृष राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं और करियर में नए मौके मिल सकते हैं।
कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इन्वेस्टमेंट के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए ये महीना शुभ रहेगा। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। धनु राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। उपलब्धि मिलने के भी योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना
पॉजिटिव: आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कठिन परिस्थितियों में धैर्य और साहस से काम लेंगे। आपकी रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता प्रभावशाली रहेगी। योजनाओं पर काम करने का समय है। आर्थिक नजरिये से फायदेमंद समय है। पुरानी योजनाओं से फायदा मिल सकता है।
नेगेटिव: आर्थिक दबाव रहेगा। गैर जरूरी खर्चों से आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। बड़े निवेश न करें। उधार पैसा देने से बचें। निजी और पारिवारिक जीवन में भावनात्मक चुनौतियां आ सकती हैं। धैर्य और समझदारी से काम लें। यात्रा में सावधानी रखें। समय और धन का नुकसान होने की आशंका है।
करियर: नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। प्रमोशन या नई योजनाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए डील्स और साझेदारी फायदेमंद रहेगी। मेहनत की तारीफ होगी। साथ काम करने वालों से इगो टकरा सकता है। विवाद बढ़ने न दें। बड़े निवेश से पहले मार्केट को अच्छे से समझें। निवेश में जोखिम लेने से बचें।
परिवार: परिवार में गलतफहमियों को समय रहते सुलझा लें। बातचीत में स्पष्टता और ईमानदारी रखें। प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। सिंगल लोग नए रिश्ते में से जुड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों की देखभाल करें। परिवार के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। एक-दूसरे के लिए समय निकालेंगे। जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं।
हेल्थ: सर्दी-जुकाम या कोई एलर्जिक परेशानी हो सकती है। इनडाइजेशन हो सकता है। खानपान में सावधानी रखें। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर गड़बड़ होने की आशंका है। थकावट महसूस हो सकती है। नियमित तौर पर योग और कसरत को रूटीन में शामिल करें। पर्याप्त नींद लें। ऊर्जा और उत्साह बनाए रखने के लिए योग-प्राणायाम करें। गेस्ट्रीक इश्यू रहेंगे।
पॉजिटिव: वृष राशि वालों के लिए आर्थिक नजरिये से अच्छा समय है। निवेश से फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग हैं। आपकी सृजनात्मकता बढ़ेगी। कला, लेखन, या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए ये महीना फायदेमंद है। अपने विचारों और काम से समाज में सम्मान मिलेगा। कामकाज में सफलता मिलने की भरपूर संभावना है।
नेगेटिव: अपने काम प्राथमिकता के आधार पर करें। कामकाज में संतुलन रखें। जिद्दी स्वभाव और गुस्से पर काबू रखें। निजी और प्रोफेशनल रिश्तों में तनाव हो सकता है। हर परिस्थिति में शांत रहें। फालतू विवादों से बचें। वित्तीय समस्या हो सकती है। फिजूलखर्ची से बचें। बजट बनाकर खर्च करें। निजी रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। बातचीत की कमी से समस्याएं आ सकती हैं।
करियर: नौकरी और बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। मेहनत से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। टाइम का मैनेजमेंट करने की जरूरत है। पार्टनरशिप का विचार बना रहे हैं, तो अनुकूल समय है। नौकरी में अधिकारियों से विवाद होने से नुकसान हो सकता है।
परिवार: शादीशुदा लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है। आपसी समझ और धैर्य से रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। बातचीत और विश्वास के जरिये इन मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें। नए रिश्ते की तलाश में हैं, तो इंतजार करना पड़ सकता है।
हेल्थ: ज्यादा काम होने से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। पाचन तंत्र और गले से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आंखों की देखभाल करें। खानपान में सादगी रखें। ठंडी खाने की चीजों से बचें। नियमित व्यायाम करें और पूरी नींद लें। ऊर्जा बनी रहेगी। एसिडिटी बढ़ सकती है। सांस की समस्या होने की आशंका है। दौड़भाग हो सकती है।
पॉजिटिव: जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव और अनुभव देखने को मिल सकते हैं। इनकम के नए सोर्स सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ दीर्घकालिक निवेश पर भी विचार होगा। परिवार में सदस्यों के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। पड़ोसियों के साथ किसी की मध्यस्थता से पुराने विवाद खत्म होंगे।
नेगेटिव: बेवजह के खर्चों से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। किसी भी प्रकार के उधार या बड़े निवेश से बचना चाहिए। युवाओं को किसी प्रोजेक्ट में असफलता मिलने से मायूसी की स्थिति रहेगी। घबराने की बजाय दोबारा कोशिश करेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी भी तरह की यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें। चोरी होने की आशंका है।
करियर: करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। अच्छे मैनेजमेंट और बुद्धिमत्ता से कार्यस्थल पर तारीफ होगी। बड़े क्लाइंट से डील फाइनल हो सकती है। नौकरी बदलने की तलाश में हैं, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, लेकिन ऑफिस में राजनीति या कॉम्पिटिशन से बचने की जरूरत है। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से नुकसान होगा। बॉस और सहकर्मियों से बात करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
परिवार: पारिवारिक संबंधों और दोस्तों में सामंजस्य रहेगा। पुराने मतभेद खत्म होंगे। रिश्तों में मिठास आएगी। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिलने का योग है। रोमांटिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जो लोग अपने रिश्ते को अच्छे स्तर पर ले जाना चाहते हैं, उनके लिए ये महीना अनुकूल रहेगा।
हेल्थ: ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान आपके स्वास्थ्य को बेहतर भी बनाए रखेंगे।
पॉजिटिव: इस महीने आप भावुकता की बजाय व्यवहारिक सोच रखेंगे। इससे आप बेहतर समय बिताएंगे। दोस्तों और संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात होगी। खुशनुमा समय बीतेगा। रचनात्मक कामों में आपकी रुचि रहेगी। युवाओं को करियर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। तनावमुक्त रहेंगे।
नेगेटिव: संतान संबंधी उम्मीद पूरी न होने पर मन खराब न करें। उनका उचित मार्गदर्शन करें। अन्य गतिविधियों पर विचार करें। रुपए-पैसों के लेनदेन को लेकर किसी की बातों में भरोसा करना ठीक नहीं है। इससे फायदा नहीं होगा, बल्कि आपसी संबंधों में खटास आएगी। ध्यान रखें, किसी पड़ोसी से भी विवाद होने की आशंका है।
करियर: ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। मीडिया, शेयर्स और कंप्यूटर से संबंधित बिजनेस में सफल रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। वर्तमान कामों पर ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी नौकरी वालों के लिए ये महीना बेहतरीन रहेगा।
परिवार: पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से चल रहे मतभेद दूर होंगे। संबंधों में नजदीकियां आएंगी। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग संबंधी योजनाएं बनेंगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर परेशानियों का कारण बन सकते हैं।
हेल्थ: छोटी-मोटी समस्याओं का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। अपनी मनोस्थिति मजबूत रखें। मेडिटेशन, ध्यान इसका उत्तम इलाज है। असंतुलित खानपान के कारण गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है। खानपान में लिक्विड चीजें ज्यादा लें।
पॉजिटिव: इस महीने के बीच में आपके सामने कई तरह की उपलब्धियां आ सकती हैं। मुश्किल काम को भी आप मेहनत से हल करने की ताकत रखेंगे। थकान के बावजूद आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। पारिवारिक विवाद का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ काम पूरे हो सकते हैं।
नेगेटिव: किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन के मामलों से परहेज करें। किसी के गलत व्यवहार से मन में भ्रम और हताशा जैसी स्थिति बन सकती है। अपने विचारों में धैर्य और स्थिरता रखें। किसी से भी जल्दबाजी में कोई वादा न करें। पॉजिटिव रहने के लिए थोड़ा समय प्रभावशाली लोगों के साथ भी बिताएं।
करियर: कारोबारी नजरिये से समय अनुकूल है। थोड़ा समय किसी काम में चल रही रुकावट से निपटने में भी लगेगा। महीने की शुरुआत में शेयर्स, स्टॉक मार्केट में फायदा होने की संभावना है। व्यवसाय में किसी तरह का इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। लेबर के साथ चल रही समस्या दूर होगी। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट आसानी से पूरा कर लेंगे।
परिवार: पति-पत्नी का आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। संतान चाह रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी।
हेल्थ: मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें। अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। खानपान और दिनचर्या में लापरवाही करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
पॉजिटिव: दिनचर्या व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से रखने से आपके काम बनते जाएंगे। गंभीरता और मेहनत से अपने कामों पर ध्यान दें। कोई विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए उचित समय है। पारिवारिक देखरेख के लिए भी आप समय निकाल लेंगे। युवा लोग अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव: दिखावे के चक्कर में खर्चा करने या कर्ज लेने से परहेज करें, वरना आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। पड़ोसियों के साथ किसी भी बात पर बिल्कुल न उलझें। कभी-कभी शक और वहम जैसा व्यवहार आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। क्षमता से अधिक उधार न लें। इस समय संतान को भी उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
करियर: व्यावसायिक दृष्टि से ये महीना फायदेमंद नहीं रहेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। मन मुताबिक व्यावसायिक कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए बहुत कोशिश करनी पड़ेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में ध्यान रखें कि पार्टनर के साथ संबंधों में मतभेद न हो। ऑफिस के दस्तावेज बहुत संभाल कर रखें।
परिवार: पति-पत्नी में तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर दूरियां बढ़ सकती हैं। एक-दूसरे पर भरोसा रखें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से इमेज खराब हो सकती है।
हेल्थ: नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी। कमजोरी भी हो सकती है। पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। पेट गड़बड़ रहेगा। जॉइंट पेन हो सकता है। इस महीने खानपान पर बहुत ध्यान दें। लापरवाही न करें, व्यायाम और इलाज दोनों पर ध्यान दें।
पॉजिटिव: इस माह बहुत अधिक मेहनत की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन साथ ही मनचाही सफलता भी निश्चित है। विवाद शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा। घनिष्ठ व्यक्तियों से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को सुखद परिणाम मिलेगा।
नेगेटिव: घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। भावनाओं में बहकर किसी से भी कोई ऐसा वादा न करें, जिसे निभाने में आपको दिक्कत आए। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित इलाज व देखभाल करें। आय की अपेक्षा खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन फिलहाल इसका निवारण भी मुश्किल ही रहेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य को अंजाम देंगे। स्टाफ और कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। इससे कार्य प्रणाली और व्यवस्था बेहतर होगी। किसी कंपनी से आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है। ऑफिस में अपने पेपर्स और फाइलों को सुव्यवस्थित व कंप्लीट रखें। काम का दबाव बना रहेगा, जिस वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
परिवार: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
हेल्थ: स्वास्थ्य में थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। फिर भी लापरवाही न बरतें। अपनी इम्यूनिटी पर पूरा ध्यान दें और व्यसनों से परहेज रखें।
पॉजिटिव: इस माह ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल रहेगी। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में बाधाएं आ रही थीं, वह इस समय थोड़े प्रयास से ही दूर होने की संभावना है। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। विद्यार्थी भी इधर-उधर की सारी बातों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रहेंगे।
नेगेटिव: कुछ न कुछ चुनौतियां रहेगी, लेकिन धैर्य और संयम रखें। क्रोध जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें, क्योंकि इस वजह से आप अपने कार्यों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी जरूर लगाएं। संतान का जिद्दी व अड़ियल रवैया आपको चिंता में डाल सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें, क्योंकि कर्मचारियों की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय कामकाज को पूरी गंभीरता और संजीदगी से अंजाम देंगे। दूरदराज की पार्टियों के संपर्क में रहने से बेहतर ऑर्डर भी मिलने की संभावना है। निवेश करने से पहले एक बार पुनर्विचार करना बहुत जरूरी है। नौकरी में बॉस और अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
परिवार: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में घर मंदिर की तरह बनेगा। प्रेम प्रसंग अपयश या बदनामी का कारण बन सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।
हेल्थ: अत्यधिक कार्यभार और थकान की वजह से शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
पॉजिटिव: आपकी जीवन शैली और व्यक्तित्व में निखार आएगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। जीवन को सकारात्मक नजरिये से समझने का प्रयास करें, आपको कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने वाली है। हालांकि लाभ की ज्यादा संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। आत्म मनन और चिंतन करने से आपको शांति अनुभव होगी।
नेगेटिव: कोई सरकारी मामला चल रहा है तो समय रहते सुलझा लें, वरना दिक्कतें और अधिक बढ़ सकती हैं। किसी समय आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और उदासी जैसी स्थिति रहेगी। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर हो सकता है। फाइनेंस से संबंधित कार्यों को इस माह स्थगित ही रखें। कुछ समय सामाजिक और सोसायटी संबंधी कार्यों के लिए भी जरूर निकालें।
करियर: कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन साथ ही कार्यक्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण और वर्चस्व बना रहेगा। नए अनुबंध मिलेंगे जो कि आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े व्यवसाय में फायदा होगा। कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से कंपनी को फायदा होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
परिवार: पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल होने से घर का माहौल खुशनुमा और अनुशासित बना रहेगा, लेकिन गलत संबंधों की वजह से पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।
हेल्थ: अपनी क्षमता से अधिक कार्य न लें। स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस समय कोई इंफेक्शन होने की स्थिति बन रही है।
पॉजिटिव: ग्रह गोचर आपके लिए सुखद है। नए कार्यों की शुरुआत होगी, लेकिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने होंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यतीत होगा। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना भी बनेगी। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिलेगा।
नेगेटिव: महीने की शुरुआत में कुछ बड़े खर्च आने से बजट गड़बड़ा सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। गुस्से और आवेश पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार कर निर्णय लेंगे। ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से बचें। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर और अधिक गंभीर होना पड़ेगा।
करियर: कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। स्टाफ का पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपके सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे, परंतु धीमी गति से होंगे। इस समय किसी भी बड़े लाभ के लिए रिस्क लेने से बचना होगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम से उनके बॉस व अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: परिवार में कुछ न कुछ समस्याएं रहेंगी, लेकिन उन्हें सुलझाने के लिए आपको ही प्रयास करना होगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं और मर्यादाओं का ध्यान जरूर रखें।
हेल्थ: शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या रहेगी। तनाव से बचें। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगा।
पॉजिटिव: अपनी दिनचर्या और पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए विचार बनेंगे, लेकिन उन्हें हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास भी करने होंगे। किसी खास मित्र के साथ विचार-विमर्श करने से कई समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है तो इस माह हल होने की भरपूर संभावना है।
नेगेटिव: अपने रिश्तों में कम्युनिकेशन गैप न आने दें और आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। बोलचाल का लहजा नरम रखें। गलत भाषा के प्रयोग से कुछ लोगों में नाराजगी हो सकती है। उधारी करना नुकसान का कारण बनेगा। बच्चों की पढ़ाई अथवा उनकी अन्य जरूरत की वजह से बड़ा खर्चा भी हो सकता है।
करियर: इस समय व्यवसाय में आय की स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन साथ ही बहुत ही गंभीरता से काम करने की भी जरूरत है। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार की तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में ज्यादा पैसा न लगाएं। ऑफिस से संबंधित कार्यों में आपका कोई निर्णय सबके लिए लाभदायक रहेगा। सहयोगियों के साथ संबंध भी अच्छे रहेंगे।
परिवार: पति-पत्नी के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे। घर-परिवार के कुछ खास मुद्दों पर वार्तालाप होगा। प्रेम संबंधों के मामले में सोच-समझकर आगे बढ़ें, अन्यथा आपके मान-सम्मान पर आंच आ सकती हैं।
हेल्थ: तनाव और चिंता से दूर रहें। सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में जरूर व्यतीत करें।
पॉजिटिव: अपने सोचे हुए काम पूरे करने का अनुकूल समय है। मन मुताबिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कोई योजना सफल होने की उम्मीद है। जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में भी प्रगति आएगी। स्वयं को साबित करने का मौका मिलेगा। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव: माह की शुरुआत में अपने लंबित पड़े हुए कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। इससे धीरे-धीरे व्यवस्थित माहौल बनता जाएगा। किसी पड़ोसी के साथ बहस हो सकती है। इस वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। परिस्थितियों को धैर्य और संयम से सुलझाएं। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें।
करियर: व्यवसाय में उन्नति के सभी प्रयास सार्थक साबित होंगे। विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। कोई लक्ष्य या उपलब्धि हासिल होने से राहत मिलेगी। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से हल हो सकता है, लेकिन अपरिचित लोगों से कोई भी व्यावसायिक डील करते समय सावधानी बरतनी होगी। नौकरी में अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी।
परिवार: परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। अविवाहित लोगों की विवाह की इच्छा पूरी हो सकती है।
हेल्थ: अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की नियमित जांच करवाते रहें।