Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | August Rashifal 2025, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, sagittarius gemini cancer singh rashi meen libra leo aries taurus kanya scorpio and other signs | 7 राशियों के लिए फायदे वाला रहेगा अगस्त: वृष और वृश्चिक राशि वालों की तरक्की के योग बनेंगे, तुला राशि वालों को करियर में नए मौके मिलेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | August Rashifal 2025, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio And Other Signs

22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस महीने सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। जिससे मेष राशि वालों को मेहनत का फायदा मिलेगा। वृष और वृश्चिक राशि वालों की तरक्की के योग बनेंगे। कर्क राशि वालों को रुके काम पूरे करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि के लोग अपने काम करने के तरीके में बदलाव करेंगे इससे सफलता मिलेगी। तुला राशि के लोगों के नए मौके मिलेंगे। मकर राशि वालों के परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। वहीं, बाकी राशियों के लिए ये महीना सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना…

मेष – पॉजिटिव: योजनाएं पूरी करने के लिए मेहनत ज्यादा हो सकती है। मेहनत और धैर्य का फल मिलेगा। वित्तीय मामलों में सुधार होने के योग हैं। समाज में पहचान और सम्मान बढ़ेगा। विचारों और कामकाज की तारीफ हो सकती है। इस महीने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक जीवन में सफलता की ओर बढ़ेंगे। खर्चों को मैनेज करने से आप कई मुश्किलों से बच जाएंगे। सकारात्मक सोच और धैर्य रखने से आप सामंजस्य बैठा लेंगे। नेगेटिव: कामकाज और निजी जीवन में तालमेल गड़बड़ाने से समस्याएं हो सकती है। करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए शेड्यूल में सुधार करें। अचानक आने वाले खर्चों से या जोखिम भरे निवेश से वित्तीय स्थिति गड़बड़ा सकती है। कुछ चुनौतियां भी रहेगी।

करियर – करियर के लिए अच्छा समय है। नौकरी और बिजनेस में मेहनत और क्षमताओं की तारीफ होगी। प्रमोशन, नए प्रोजेक्ट्स या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। इनकम के नए सोर्स भी खुल सकते हैं। काम के दबाव और जिम्मेदारियों से मानसिक थकावट हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों के सामने आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी कोशिशें सफल होंगी। परिवार – परिवार के साथ प्यार भरा माहौल रहेगा। घर में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में रोमांस और उत्साह तो रहेगा, लेकिन व्यस्तता के कारण रिश्तों को समय नहीं दे पाएंगे। अविवाहित हैं, तो इस महीने नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें परिवार की अनुमति मिलेगी। कठिन समय में पार्टनर का साथ मिलेगा। पैसों से जुड़ी बातों में परिवार की मदद का गलत फायदा न उठाएं। हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा काम के कारण तनाव रहेगा। दौड़भाग भी ज्यादा होने से थकावट हो सकती है। सिरदर्द या पेट की समस्याएं हो सकती है। इंफेक्शन या एलर्जी होने की आशंका है। स्किन संबंधी समस्या हो सकती है। छोटी-छोटी बीमारियां भी परेशान कर सकती है। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें। शरीर को आराम देने के लिए पर्याप्त नींद लें।

वृष – पॉजिटिव: अपनी योजनाओं को सही दिशा में ले जा पाएंगे। रिश्तों को मजबूत करने का मौका मिलेगा। संयम और सकारात्मक नजरिये से सफलता के रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ घर के रखरखाव की योजनाएं बनेंगी। उन पर काम शुरू हो जाएगा। युवाओं को भविष्य के लक्ष्य हासिल करने का मौका मिलेगा। नेगेटिव: आर्थिक फैसले लेते समय सावधान रहें। नुकसान होने की आशंका है। सामर्थ्य से ज्यादा लोन या उधारी न लें। किसी अनुभवी इंसान की सलाह या मार्गदर्शन लेना बेहतर होगा। यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान की देखभाल खुद करें। दूसरों पर भरोसा न रखें।

करियर – इस महीने आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर में उन्नति के मौके मिलेंगे। बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं भी सफल हो सकती हैं। सावधान भी रहें, क्योंकि साथ काम करने वालों से विवाद होने की आशंका है। काम में रुकावटें आ सकती हैं। सरकारी नौकरी में अधिकारियों से मदद मिलेगी। मन मुताबिक ट्रांसफर मिलने के योग हैं। नई संभावनाएं बनेंगी। परिवार – परिवार में तालमेल और प्रेम बना रहेगा। पुराने दोस्तों या परिवार के लोगों से मिलना खुशी देगा। महीने के दूसरे पक्ष में निजी मामलों को लेकर जीवनसाथी या पार्टनर के साथ छोटी बातों पर बहस हो सकती है। लव लाइफ में उत्साह और रोमांस रहेगा। हेल्थ – सेहत संबंधी पुरानी समस्या खत्म हो सकती है। मानसिक शांति महसूस होगी। ऊर्जा और सकारात्मकता से भरे रहेंगे। ज्यादा काम होने के कारण थकान और तनाव हो सकता है। खुद के लिए समय निकालें। व्यवस्थित रहें।

मिथुन – पॉजिटिव: प्रभावशाली और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। वाकपटुता और कार्य क्षमता से किसी भी काम को सुलझाने में सफल रहेंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान पेमेंट कलेक्ट करने में लगाएं। फायदा होगा। सम्मान समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। इस मौके का भरपूर फायदा उठाएं। नेगेटिव: अपरिचित लोगों से उनके व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने के बाद ही संपर्क बढ़ाएं। इस समय कोई बनता काम बिगड़ सकता है। इस कारण आप मायूसी महसूस करेंगे। स्वार्थी दोस्तों से दूरी रखें। लोगों की गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। ये समय आत्म मनन और चिंतन में भी लगाएं।

करियर – प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने संबंधी कामों में मंदी की स्थिति रहेगी। बिजनेस में नए ऑफर मिलेंगे। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में निवेश संबंधी काम भी होंगे। मशीनरी से जुड़े बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने वाला है। मेहनत के अनुकूल नतीजे हासिल होंगे। सरकारी नौकरी वाले लोगों को ट्रांसफर संबंधी मन मुताबिक समाचार मिलने से खुशी रहेगी। परिवार – परिवार वालों के सहयोग से अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा अपनी बातें सीक्रेट रखें। संतान चाह रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। हेल्थ – उमस भरी गर्मी से सिरदर्द, चिड़चिड़ापन जैसे समस्या रहेगी। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव की वजह से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। योग और मेडिटेशन पर भी अधिक ध्यान दें। प्रातः काल खुली हवा में कुछ देर जरूर घूमें।

कर्क – पॉजिटिव: खास लोगों से मुलाकात के मौके मिले तो उसे तुरंत हासिल करें। इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, इसलिए सकारात्मक होकर अपने कामों के प्रति एकाग्र रहें। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तनावमुक्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। नेगेटिव: व्यस्तता के बावजूद अपने आसपास के लोगों के साथ संपर्क बनाने भी जरूरी है। अपने महत्वपूर्ण कामों को अनदेखा न करें, अन्यथा लापरवाही से आपका कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। बच्चों की गतिविधियों और दोस्तों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर सावधान रहना आपको आर्थिक समस्या से बचाएगा।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियां अधिक बेहतर होंगी। यह समय नए काम करने के लिए अनुकूल है। किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से अमल करें, क्योंकि ये पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। इससे खुश भी होंगे। परिवार – घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। किसी मनोरंजन या धार्मिक यात्रा का भी प्लान बन सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी है, वरना कोई गलतफहमी होने से अलगाव जैसी स्थिति बनने में देर नहीं लगेगी। हेल्थ – खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। नियमित ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच करवाते रहें। बदलते मौसम से अपना बचाव करें। बुजुर्ग लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें।

सिंह – पॉजिटिव: ये महीना आपको कई तरह के कामों में व्यस्त रखेगा। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। लोकप्रियता के साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। महीने के बीच में सकारात्मक बातें सामने आएंगी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके लिए भाग्योदय वाला रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर बहुत मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव: संबंधी या पड़ोसियों के साथ किसी विवाद में न उलझें, वरना आपकी कार्य क्षमता पर असर पड़ेगा। दिखावे के चक्कर में खर्चा करने या कर्ज लेने से परहेज करें। कभी-कभी शक और वहम जैसी स्थिति कोई फैसला लेने में रुकावट बनेगी। क्षमता से अधिक उधार न लें। इस समय संतान को भी उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।

करियर – व्यावसायिक मामलों में बेहतरीन परिणाम हासिल करने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करना जरूरी है। कोई कर्मचारी ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए उचित रणनीति बनाकर काम करें। इस समय कुछ कानूनी जटिलताओं को सुलझाने में मुश्किलें रहेंगी। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। ऑफिशियल यात्रा पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है। ये यात्रा आपके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है। परिवार – पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। तालमेल बना रहेगा, हालांकि कुछ बातों पर अनबन भी हो सकती है। महीने के बीच में छोटी सी बात पर विवाद होने की आशंका है। सामंजस्य रहेगा और घर में भी अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखना जरूरी है। किसी भी परिस्थिति में धैर्य और शांति बनाए रखें। हेल्थ – डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं। सेहत ठीक ठाक रहेगी। पुरानी बीमारी को लेकर सावधान रहें, वरना दोबारा परेशानी बढ़ सकती है। खानपान में परहेज रखें। नियमित योग और व्यायाम करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।

कन्या – पॉजिटिव: ये महीना बहुत सुखद और उपलब्धि देने वाला रहेगा। मुश्किल काम को भी आप मेहनत से कर लेंगे। थकान के बावजूद ऊर्जा बनी रहेगी। पारिवारिक विवाद का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति का माहौल रहेगा। धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। नेगेटिव: आलस्य और लापरवाही के कारण आप कुछ काम टालने की कोशिश कर सकते हैं। इस समय व्हीकल या प्रॉपर्टी संबंधित किसी भी काम को स्थगित रखना उचित रहेगा। कोई भी दिक्कत आने पर परिवार वालों की सलाह जरूर लें। दोस्तों से किसी भी तरह की मदद की उम्मीद न करें।

करियर – बिजनेस के काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। बेहतरीन परिणाम हासिल करने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव करना जरूरी है। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है, इसलिए रणनीति बनाकर काम करें। इस समय कुछ कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस का माहौल भी अनुकूल रहेगा। परिवार – पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। परिवार की जरूरतों पर भी ध्यान देना आपकी जिम्मेदारी है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से अलगाव भी हो सकता है। सिंगल लोग नए रिश्ते से जुड़ सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका साथ समय बिताएंगे। हेल्थ – सिरदर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती हैं। हार्ट पेशेंट इस महीने सावधान रहें। परहेज करें। ब्लड टेस्ट करवाएं। जांच में विटामिन या किसी चीज की कमी आ सकती है। नियमित योग और व्यायाम करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।

तुला – पॉजिटिव: छोटी-मोटी चुनौतियां रहने की बाद भी नए अवसर और उपलब्धियां भी मिलती रहेंगी। किसी खास संबंधी का घर में आगमन होगा। काफी समय बाद परिवार साथ मिलने से सभी लोग अपने आपको तनाव मुक्त और आनंदित महसूस करेंगे। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। घर में परिवर्तन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो इस माह उसके अच्छे और मनोनुकूल परिणाम मिलने की बेहतरीन संभावना है। नेगेटिव: व्यर्थ की बातों पर समय और पैसा लगेगा। इस समय अपने अंदर उत्साहहीनता की भावना न आने दें। किसी भी अहम निर्णय को लेते समय परिजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें, साथ ही शब्दों की शालीनता बनाए रखें। युवाओं को मौज-मस्ती में घूमने-फिरने में समय व्यर्थ न करके अपनी शिक्षा और करियर पर ज्यादा ध्यान देना होगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें।

करियर – कार्य क्षेत्र पर अपनी उपस्थिति और प्रभुत्व रखना जरूरी है। कुछ नई जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। साथ ही कुछ दिक्कतें भी बनी रहेंगी। हालांकि कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। मार्केटिंग और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। परिवार – दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लंबी यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। किसी नन्हे मेहमान की किलकारी की शुभ सूचना मिल सकती है। प्रेम संबंधों को परिवार में जाहिर करने का अनुकूल समय है। हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर हो सकता है। योग, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और सकारात्मक बने रहें।

वृश्चिक – पॉजिटिव: उन्नति और तरक्की के बेहतर अवसर मिलने वाले हैं, अनुकूल समय का भरपूर लाभ उठाएं। पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से राहत पाने के लिए इस माह शांति और सुकून के मूड में रहेंगे। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए हैं, उन्हें पूरा करने का उचित समय है। कुछ विरोधी हावी होंगे, लेकिन आपके व्यक्तित्व के समक्ष उनकी गतिविधियां फलित नहीं होंगी। नेगेटिव: अपनी भावुकता और उदारता पर संयम रखें। सोशल मीडिया और व्यर्थ के मित्रों से दूरी बनाकर रखें। वरना इस वजह से कुछ लोग आपका अनुचित फायदा उठा सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय ज्यादा सोच-विचार न करें, वरना परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो अभी उससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

करियर – इस समय व्यवसाय पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं कार्य रूप में परिणित होंगी। जल्दी ही इसके अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां बनी रहेंगी। हालांकि आप धैर्य और विवेक से किसी उच्च अधिकारी की मदद से समस्याओं का हल पा लेंगे। ऑफिशियल यात्राओं का सिलसिला बना रहेगा। परिवार – पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे। पारिवारिक माहौल भी अनुशासित और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते हैं। हालांकि इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। हेल्थ – मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। अपनी आदतों और दिनचर्या को एकदम व्यवस्थित रखें। ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

धनु – पॉजिटिव: ये माह आपको किसी न किसी गतिविधि में व्यस्त रखेगा। हालांकि आप मुश्किल काम को भी अपने परिश्रम से हल करने की क्षमता रखेंगे, थकान के बाद भी आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। किसी पारिवारिक वाद-विवाद का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। नेगेटिव: दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, वरना कुछ लोग अकारण ही आपके खिलाफ हो जाएंगे। युवा जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में अनुचित कार्य न करें। धैर्य और संयम से अपने डेली रूटीन के कार्य करते रहें। अगर किसी यात्रा का प्लान है तो अपने सामान की देखभाल करें, क्योंकि किसी वस्तु के खोने की आशंका बन रही है।

करियर – व्यावसायिक कार्यों में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करना होगा। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत हो सकती है। इसलिए उचित रणनीति बनाकर काम करें। इस समय कुछ कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। नौकरी प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को मौका मिल सकता है। परिवार – पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और संबंध भी मधुर हो जाएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। हेल्थ – वर्तमान मौसम में अपना बचाव रखें। सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। नियमित योग और व्यायाम करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।

मकर – पॉजिटिव: ये माह परिवार में कुछ खुशियां लाने वाला है। परिवार के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। किसी मुश्किल काम को भी आप पूरा कर लेंगे। थकान के बाद भी आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नेगेटिव: कहीं भी सोच-समझकर पैसा लगाएं, किसी मित्र की धन से सहायता करनी पड़ सकती है। कोई बड़ा निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं और अपेक्षाओं का पूरा ख्याल रखें। बच्चों की समस्याओं का हल निकालने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। इससे उनमें आत्मविश्वास आएगा।

करियर – कारोबार में किसी भी योजना पर निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। साथ ही कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने से पहले अनुभवी व्यवसायियों से विचार-विमर्श अवश्य करें। वर्तमान गतिविधियों पर फोकस रखें। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए बेहतर होगा कि जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों का अपने काम पर समर्पित रहना सही होगा, जल्द ही उन्हें कुछ उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं बनेंगी। परिवार – पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवन साथी और परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में मित्रों के हस्तक्षेप से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। हेल्थ – खांसी, जुकाम जैसी समस्या बनी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संयमित दिनचर्या रखें। एसिडिटी से राहत पाने के लिए गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज रखें।

कुंभ – पॉजिटिव: ये माह कुछ ज्यादा ही उतार-चढ़ाव वाला रहेगा और किसी न किसी गतिविधि में व्यस्त रखेगा, लेकिन सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य पूरे होंगे। किसी बड़ी योजना में निवेश करने की प्लानिंग होगी। घर में आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। नेगेटिव: ग्रह स्थिति ऐसी है कि मन छोटी-छोटी बातों पर विचलित होगा। कोई प्रतिकूलता आने पर मन को स्थिर बनाए रखने का प्रयास करना होगा। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। भाइयों से संबंध मधुर बनाकर रखने के लिए आपको प्रयास करना होगा। संतान की किसी गतिविधि के कारण आपको तनाव हो सकता है। कानूनी नियमों का उल्लंघन करना मुश्किल में डाल देगा।

करियर – कारोबार में प्रभावशाली व्यवसायियों से कुछ अनुभव सीखने को मिलेंगे और लाभदायक योजना पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। साथ ही खूब चिंतन और मंथन करने की जरूरत रहेगी। लंबित मामले हल होंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद समाप्त करने में आपका विशेष सहयोग जरूरी है। जॉब में लोग अपने लक्ष्य को हासिल करके राहत महसूस करेंगे। परिवार – पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेदों की वजह से घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। लव पार्टनर को अच्छा सा गिफ्ट देकर आप माहौल को मधुर बनाने में कामयाब हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियों की स्थिति बनेगी। हेल्थ – थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। कोई पुरानी बीमारी दोबारा हो सकती है। योग, व्यायाम और जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें।

मीन – पॉजिटिव: मीन राशि के लोगों के लिए अगस्त मिश्रित फलदायक रहेगा। माह की शुरुआत में कुछ अच्छे अवसर हासिल होंगे। अपने जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं। इस समय ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है कि सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलने वाली है। काम का बोझ अधिक रहेगा, परंतु सफलता मिलने से थकान हावी नहीं होगी। नेगेटिव: अपरिचित लोगों पर बिना सोचे-समझे विश्वास न करें, वरना मुसीबत में फंस जाएंगे। किसी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है। इसलिए वार्तालाप करते समय अनुचित अथवा कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। ये समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। फालतू खर्चा करना उचित नहीं है।

करियर – व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति के साथ-साथ सभी गतिविधियों के लिए पूरी नजर रखनी होगी। स्टाफ के साथ नरमी और मित्रवत व्यवहार रखने से उनका अच्छा योगदान मिलेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं, इसलिए किसी भी कार्य में बहुत अधिक सावधानी बरतें। परिवार – घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। ये भी ध्यान रखें कि गलत संबंध आपको किसी मुसीबत में डाल सकते हैं। हेल्थ – जोड़ों में दर्द की समस्या रहेगी। गैस वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *