Mars enters Virgo, Mars transit in Virgo, mangal ka rashi parivartan, mangal ka rashifal in hindi | मंगल का कन्या राशि में प्रवेश: 13 सितंबर तक मंगल रहेगा कन्या राशि में, जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय

15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगल 28 जुलाई की शाम कन्या राशि में आ जाएगा, इसके बाद ये ग्रह 13 सितंबर तक इसी राशि में रहेगा। मंगल को पराक्रम, ऊर्जा, साहस, संघर्ष, भूमि, रक्त और क्रोध का प्रतीक माना जाता है। मंगल विशेष रूप से स्वास्थ्य, निर्णय क्षमता और कार्यशैली पर असर डालता है। कन्या राशि में मंगल कन्या राशि में आता है तो थोड़ा संयमित हो जाता है। इसका प्रभाव कार्यशैली में तेजी, आलोचनात्मक दृष्टिकोण और सोच में तीव्रता ला सकता है। असंतुलित स्थिति में ये विवाद, जल्दबाजी और स्वास्थ्य समस्याएं भी दे सकता है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपकी राशि पर मंगल के राशि परिवर्तन का कैसा असर हो सकता है…

  • मेष राशि – षष्ठम भाव में मंगल का गोचर आपके लिए कुछ चुनौतियां ला सकता है। मानसिक तनाव और अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ब्लड प्रेशर, सिर दर्द या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं या कानूनी विवाद हो सकते हैं। व्यायाम और ध्यान नियमित रूप से करें। वाणी पर संयम रखें।
  • वृषभ राशि – पंचम भाव में मंगल का आगमन आपके लिए सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा, तालमेल बना रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। संतान से संवाद में सामंजस्य रखें।
  • मिथुन राशि – चतुर्थ भाव में मंगल पारिवारिक और मानसिक तनाव ला सकता है। घर-परिवार में कोई विवाद और जरूरी बदलाव संभव हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बेचैनी बनी रह सकती है। घर में वास्तु-संबंधी दोष दूर करें, माता के साथ समय बिताएं। अनुचित कार्यों से बचें।
  • कर्क राशि – तृतीय भाव में मंगल ऊर्जा देगा, लेकिन विवेक भी जरूरी है। छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं, पर सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी भी निर्णय से पहले सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
  • सिंह राशि – द्वितीय भाव का मंगल आर्थिक मामलों में गति लाएगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक तालमेल बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। फिजूलखर्ची से बचें, निवेश सोच-समझकर करें। दूर के रिश्तों से लाभ हो सकता है।
  • कन्या राशि – इसी राशि में मंगल रहेगा। मंगल आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा, लेकिन विवाद भी संभव हैं। सोच-विचारकर ही आगे बढ़ें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी पर अहंकार से बचना होगा। किसी विवाद में फंस सकते हैं, कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। संयमित आहार और विचार जरूरी हैं। धैर्य से कार्य करें।
  • तुला राशि – द्वादश भाव में मंगल खर्च बढ़ाने वाला और स्वास्थ्य पर बुरा असर डालने वाला हो सकता है। नींद की कमी, ब्लड प्रेशर या चोट की संभावना रहेगी। यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। थकावट और आत्मविश्वास की कमी हो सकती है।
  • वृश्चिक राशि – एकादश भाव में मंगल शुभ फल देगा, पुराने अटके कार्य पूरे होंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि संभव है, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दूसरों की सहायता करें और अच्छे कर्म करते रहें।
  • धनु राशि – दशम भाव का मंगल सामान्य रहेगा, लेकिन करियर को नई दिशा दे सकता है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, योजनाएं बार-बार बदल सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से रिश्ते सुधारें। संयम और धैर्य से कार्य करें। वरिष्ठों की सलाह मानें।
  • मकर राशि – नवम भाव में मंगल भाग्य का साथ दिलाएगा, नौकरी में तरक्की या ट्रांसफर का योग है। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से संबंधित अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में भाग लें, गुरुजनों का सम्मान करें। आय वृद्धि के साथ संतान से सुख मिलेगा।
  • कुंभ राशि – अष्टम भाव में मंगल चुनौतियां लाएगा। आय में कमी और खर्चों में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। काम का क्रेडिट नहीं मिल पाएगा।
  • मीन राशि – सप्तम भाव में मंगल वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में सावधानी रखें। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। नया वाहन मिल सकता है। चिंताओं से बचना होगा। संवाद में विनम्रता रखें, विवादों से दूर रहें।

मंगल ग्रह के दोष दूर करने के लिए करें ये शुभ काम

  • मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें।
  • मंगलवार को लाल मसूर की दाल, लाल चंदन, तांबा और लाल वस्त्र का दान करें।
  • रोज ऊँ भौं भौमाय नमः मंत्र का जप 108 बार करें।
  • मंगलवार को उपवास रखें और शाम को हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *