manu bhaker | Paris 2024 Olympic Games India Medalist LIVE Update; shooting | Archery | boxing | deepika kumari | nishant dev| bhajan kaur | पेरिस ओलिंपिक- आज लगातार तीसरे मेडल पर मनु का निशाना: आर्चरी में दीपिका और भजन मेडल इवेंट में खेलेंगी; निशांत का क्वार्टर फाइनल भी होगा

  • Hindi News
  • Sports
  • Manu Bhaker | Paris 2024 Olympic Games India Medalist LIVE Update; Shooting | Archery | Boxing | Deepika Kumari | Nishant Dev| Bhajan Kaur

पेरिस22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेरिस ओलिंपिक में भारत को 2 मेडल दिला चुकी स्टार शूटर मनु भाकर आज तीसरे मेडल जीतने के लिए निशाना साधेंगी। वे शनिवार को दोपहर एक बजे से 25 मीटर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेंगी।

22 साल की मनु 10 मीटर पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में एक-एक ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। यदि मनु आज मेडल जीत लेती हैं, तो एक ओलिंपिक गेम्स में 3 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। पेरिस ओलिंपिक के 8वें दिन मनु के अलावा, अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी, भजन कौर और मुक्केबाज निशांत देव भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

भारत के मेडल इवेंट

  • मनु भाकर 25 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट के फाइनल में हिस्सा लेंगी।
  • आर्चरी की विमेंस इंडिविजुअल कैटेगरी में दीपिका कुमारी और भजन कौर राउंड ऑफ-16 मैच खेंलेंगी। इस इवेंट के मेडल मैच भी आज होंगे।
  • अनंतजीत सिंह नरूका शॉटगन के मेंस क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे। इस इवेंट के मेडल मैच भी आज होंगे।

भारत के मुख्य मैच…

  • शूटिंग : लगातार तीसरे इवेंट का मेडल इवेंट खेलेंगी मनु शूटर मनु भाकर आज तीसरे मेडल इवेंट में उतरेंगी। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। यदि मनु भाकर पदक जीत लेती हैं, तो भारतीय खेलों के इतिहास में एक ओलिंपिक गेम्स में तीन मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।
  • तीरंदाजी: दिग्गज दीपिका कुमारी के पास ओलिंपिक मेडल जीतने का आखिरी मौका भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी के पास आज ओलिंपिक मेडल जीतने का आखिरी मौका हो सकता है। वे और भजन कौर विमेंस इंडिविजुअल कैटेगरी में हिस्सा लेंगी। बता दें कि दीपिका, भजन और अंकिता की तिकड़ी वाली भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल मैच हार गई थी। दीपिका का राउंड ऑफ-16 मैच जर्मनी की मिशेले क्रोपेन से होगा, जबकि भजन कौर इंडोनेशिया की चोइरूनिसा डियांडा से मैच खेलेंगी।
  • बॉक्सिंग : मेडल से एक जीत दूर निशांत निशांत देव पुरुषों की वेल्टरवेट कैटेगरी का क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे। उनका मुकाबला मैक्सिको के मार्को वेरडे से होगा। यह मैच रात 12:18 बजे खेला जाएगा।

ग्राफिक्स में मेडल टैली

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *