Mani Mahesh Yatra Taxi union strike | मणिमहेश यात्रा के दौरान टैक्सी यूनियन की हड़ताल: प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, बोले- काटे जा रहे अनावश्यक चालान – Bharmour News

भरमौर में प्रदर्शन करते टैक्सी चालक।

हिमाचल प्रदेश में श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान अनावश्यक चालान करने के विरोध में भरमौर टैक्सी यूनियन ने हड़ताल कर दी है। टैक्सी चालकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

.

टैक्सी यूनियन के नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, वह अपनी टैक्सियां नहीं चलाएंगे। कहा कि उनके खिलाफ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जान बूझकर टैक्सी यूनियन के लोगों को तंग किया जा रहा है।

उनकी गाड़ियां हड़सर तक नहीं जाने दी जाती। यात्रा के दौरान टैक्सी स्टैंड की नीलामी कर दी गई है। जिस कारण मात्र सात ही टैक्सियां खड़ी करने की अनुमति दी गई है। जबकि यहां की 60 से अधिक टैक्सियां कहां खड़ी करेंगे।

प्रदर्शन करते टैक्सी चालक।

प्रदर्शन करते टैक्सी चालक।

हड़ताल के कारण खड़ी टैक्सियां।

हड़ताल के कारण खड़ी टैक्सियां।

इस हड़ताल के चलते मणिमहेश यात्री जिन्होंने भरमाणी माता या हड़सर जाना है वे काफी परेशान हो रहे हैं।, इस मौके पर टैक्सी यूनियन के लोगों ने भरमौर ओल्ड बस स्टैंड में जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *