एडीएम मदन कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए पशु व कृषि सखियां।
हिमाचल के मंडी जिले में पशु मित्र भर्ती को लेकर 350 से अधिक पशु व कृषि सखियों ने एडीएम मदन कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। सीटू जिला प्रधान भुपेन्द्र सिंह और पशु सखी यूनियन की जिला प्रधान रुचिका ने प्रतिनिधिमंडल का
.
मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र में ग्राम पंचायतों में पशु मित्र भर्ती की घोषणा की थी। सखी यूनियन ने मांग की है कि 2021 से कार्यरत महिला पशु सखियों को इस भर्ती में पहली प्राथमिकता दी जाए। यूनियन प्रधान रुचिका ने बताया कि ये सभी पशु सखियां विभाग से प्रशिक्षित हैं। वे पिछले पांच साल से बिना किसी निश्चित मासिक वेतन के काम कर रही हैं।

पशु व कृषि सखियां अपनी मांग रखते हुए।
यूनियन की जिला कमेटी का गठन किया
इस अवसर पर सीटू से जुड़ी यूनियन की जिला कमेटी का गठन किया गया। रुचिका को प्रधान और भावना को उप प्रधान चुना गया। बबिता चौहान सचिव, हिमेश कुमारी सह सचिव और राजकुमारी कोषाध्यक्ष बनीं। कार्यकारिणी में गीता, रीना, गुड्डी, सरोज, नर्वदा, कृष्णा, हंसा, रीता, छम्मा, हीरामनी, अति देवी, जिनूँ भारती, लक्षी और दुर्गा को शामिल किया गया।
यूनियन अपनी मांगों को लेकर जल्द ही शिमला में मुख्यमंत्री से मिलने की योजना बना रही है।