mandi-bjp-accuses-congress-government-democratic-values-violation-press-conference | मंडी में भाजपा का कांग्रेस पर आरोप: विधायक बोले- लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि रोकी, हाईकोर्ट के आदेश से बहाल – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में प्रेसवार्ता करते हुए विधायक रणधीर शर्मा व अन्य।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना का आरोप लगाया है। श्री नैना देवी से भाजपा विधायक और प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा ने मंडी में पत्रकार वार्ता में यह बात कही।

.

पूर्व सीएम ठाकुर ने की थी योजना शुरू

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने लोकतंत्र के प्रहरियों को सम्मान राशि देने की योजना शुरू की थी। लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने इसे बंद कर दिया। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही यह राशि फिर से शुरू हो सकी।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते भाजपा विधायक व अन्य नेतागण।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते भाजपा विधायक व अन्य नेतागण।

कांग्रेस की मानसिकता अलोकतांत्रिक

आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता आज भी अलोकतांत्रिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा तानाशाही तरीके से शासन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को लेकर भ्रामक प्रचार किया, जबकि भाजपा ने हमेशा संविधान की रक्षा की। कार्यक्रम में विधायक विनोद कुमार और अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा समेत कई नेता मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *