1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ममता कुलकर्णी ने अपने पुराने बयान पर सफाई दी है। जिसमें उन्होंने कहा था कि रेखा और श्रीदेवी तो कॉस्मेटिक ब्यूटी हैं, असली ब्यूटी मैं हूं।
श्रीदेवी और रेखा को लेकर बोलीं ममता कुलकर्णी
दरअसल, ममता कुलकर्णी हाल ही में रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में शामिल हुई थीं। उनसे पूछा गया कि श्रीदेवी और रेखा को लेकर छपे उनके स्टेटमेंट के बारे में उनका क्या कहना है? इस सवाल के जवाब में ममता ने कहा- ये सरासर गलत है। उस वक्त स्टारडस्ट-सिनेब्लिट्स नाम की मैगजीन होती थी। उस दौर में काफी विवाद होते थे।
रेखा को फोन कर दी थी सफाई- ममता
ममता कुलकर्णी ने याद करते हुए कहा- उस वक्त सिने ब्लिट्स नाम की मैग्जीन आती थी। एक पत्रकार थे, जिनका मैं नाम नहीं लेना चाहती। उनकी उन एक्ट्रेस के साथ बनती नहीं थी। जब वह सीधा-सीधा नहीं कह सके तो उन्होंने लिखा कि ममता ने कहा कि रेखा खराब एक्ट्रेस हैं। इसके बाद मैंने फटाफट से रेखा जी को फोन किया और कहा कि रेखा जी 5 दिन बाद सिने ब्लिट्स में मेरा इंटरव्यू आने वाला है और उसमें जो भी लिखा है, वो मैंने नहीं कहा है, वो लाइंस मेरी नहीं हैं।
महामंडलेश्वर बन चर्चा में आईं, अब विवादों में
ममता कुलकर्णी सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और अब एक संन्यासी की तरह जीवन गुजार रही हैं। ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर बनाने पर भी काफी विवाद हुआ। जिसके बाद उनकी उनकी महामंडलेश्वर की पदवी वापस ले ली गई।
2016 में ड्रग्स तस्करी में नाम सामने आया
ममता को इतनी बड़ी पदवी दिए जाने पर बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृ्ष्ण शास्त्री सहित दूसरे संतों ने भी विरोध किया था। इसके अलावा ममता कुलकर्णी का 2016 में ड्रग्स तस्करी में नाम सामने आया था। हालांकि वे अब सभी आरोपों से बरी हैं।
—————————————————–
ममता कुलकर्णी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
ममता कुलकर्णी ने भस्म शृंगार किया:बोलीं- धीरेंद्र शास्त्री की जितनी उम्र, उससे ज्यादा मेरी तपस्या; बाबा रामदेव महाकाल से डरें
महाकुंभ में ममता कुलकर्णी की महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद की नई तस्वीर सामने आई हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर भस्म लगाकर शृंगार किया। पूरा चेहरा सफेद दिख रहा था। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। पूरी खबर पढ़ें..