Mahendragarh Forest Employees Union Election Jitendra Yadav President. | महेंद्रगढ़ में वन कर्मचारी संघ का चुनाव: जितेंद्र यादव को चुना प्रधान; मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का फैसला – Mahendragarh News

बैठक में शपथ लेते नए पदाधिकारी।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में वन कर्मचारी संघ जिला महेंद्रगढ़ का द्विवार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र यादव को प्रधान चुना गया। नवनियुक्त प्रधान ने कहा जाे जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे निभा

.

महेंद्रगढ़ के फॉरेस्ट कार्यालय के परिसर में शुक्रवार को वन कर्मचारी संघ हरियाणा जिला महेंद्रगढ़ का द्विवार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता अमित कुमार उप प्रधान वन कर्मचारी संघ हरियाणा ने की। इसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र यादव को जिला प्रधान, योगेश कुमार वरिष्ठ उप प्रधान, आजाद सिंह व हंसराज को उप प्रधान, संदीप वन दरोगा को जिला सचिव, संदीप तंवर व योगेश तंवर को सह सचिव, अमित कुमार वन दरोगा को संगठन सचिव, हरिओम वन दरोगा को कोषाध्यक्ष, जसवीर सिंह को ऑडिटर व मनीराम को प्रचार सचिव चुना गया।

बैठक में उपस्थित वन कर्मी।

बैठक में उपस्थित वन कर्मी।

नए प्रधान जितेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उन्हें बेखूबी निभाने की कोशिश करेगा। कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण के विरुद्ध जिला इकाई संगठित होकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार फॉरेस्टर, ऋषि राज फॉरेस्ट, जोगिंद्र फॉरेस्ट, संजीव वनरक्षक, राजेश शर्मा फॉरेस्ट व विष्णु शर्मा फॉरेस्ट आदि उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *