Maharashtra NCP Baba Siddique Murder Case; Shooter Mohammad Zeeshan Akhtar | Lawrence Gang। Jalandhar News | बाबा सिद्दीकी का चौथा हत्यारा पंजाब का निकला: जालंधर में अरेस्ट हुआ था, पटियाला जेल में लॉरेंस गैंग से मिला, बाहर निकलकर मुंबई गया – Jalandhar News

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी जीशान अख्तर।

मुंबई में NCP नेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी पंजाब का निकला। यह आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर है। वह जालंधर में नकोदर के शंकर गांव का रहने वाला है। जालंधर की रुरल पुलिस ने साल 2022 में इसे ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, मर्डर और डकैत

.

बाबा सिद्दीकी की हत्या 3 शूटरों ने की। इनमें गुरमेल सिंह हरियाणा में कैथल जिले के गांव नरड़ का रहने वाला है। बाकी 2 शूटर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। इनमें से हरियाणा के गुरमेल और दूसरे शूटर धर्मराज को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरा शूटर शिवकुमार अभी फरार है।

जीशान अख्तर का फाइल फोटो।

जीशान अख्तर का फाइल फोटो।

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जीशान अख्तर ही तीनों शूटरों को बाहर से डायरेक्शन दे रहा था। जिस वक्त सिद्दीकी को गोलियां मारीं गई, उस वक्त भी उनकी लोकेशन के बारे में अख्तर ही शूटरों को जानकारी दे रहा था। इसके अलावा उनके लिए किराए के कमरे समेत दूसरे लॉजिस्टिक सपोर्ट में भी अख्तर ने ही मदद की।

पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक अख्तर पटियाला जेल में बंद था। वह इसी साल 7 जून को जेल से बाहर आया था। पटियाला जेल में ही अख्तर लॉरेंस गैंग के टच में आया। जिसके बाद वह जेल से बाहर आने के बाद गैंग में चला गया।

आरोपी जीशान की उम्र महज 21 साल है। आरोपी इतना शातिर था कि 2022 में विदेशी नंबर पर उसका वॉट्सऐप चलता पकड़ा गया था। जीशान ने नकोदर के शंकर गांव में स्थित सरकारी स्कूल से सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की है। आरोपी के पिता मुहम्मद जमील टाइल ठेकेदार का काम करते हैं। आरोपी का एक भाई पिता के साथ ही काम करता है। वहीं, बहन की मौत हो चुकी है।

लॉरेंस गैग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी ली…

जेल से छूटकर कैथल में गुरमेल के घर आया था जीशान पुलिस सूत्रों के मुताबिक 7 जून को जेल से छूटने के बाद जीशान सबसे पहले हरियाणा के कैथल में गुरमेल से मिलने पहुंचा। वहां आकाओं से ऑर्डर मिलने के बाद ये शूटर मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। मुंबई में सभी आरोपी एक साथ रह रहे थे। जिसके बाद 3 आरोपियों ने वारदात की और जीशान वारदात के बाद वहां से भाग निकला था।

इस वक्त मुंबई में ही छिपा है जीशान मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि जीशान हत्या के वक्त मुंबई में ही था। हत्या के बाद उसकी लोकेशन मुंबई और आसपास के एरिया में आई है। करीब तीन टीमों द्वारा अलग अलग जगह पर जीशान के लिए ट्रैप लगाया गया है।

जानिए, किस केस में पकड़ा गया था जीशान जालंधर पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक साल 2022 में जीशान अख्तर को तब के जालंधर रुरल के SSP रहे स्वप्न शर्मा की टीम ने पकड़ा था। तब CIA देहाती के इंचार्ज रहे सुरिंदर सिंह कंबोज ने उसे नकोदर के शिंक पिंड गांव से साथियों के साथ अरेस्ट किया था। आरोपी को संगठित अपराध, हत्या और अन्य कई जघन्य मामलों में वांछित था। जीशान 7 माह में जेल से छूटकर कैथल और फिर मुंबई पहुंचा।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें..

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल हरियाणा के शूटर की कहानी:कत्ल केस में जेल गया, लॉरेंस गैंग से जुड़ा; दादी बोली-चौराहे पर खड़ा करके गोली मार दो

मुंबई में NCP नेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाला एक शूटर गुरमेल सिंह (23) हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला है। गुरमेल का गांव नरड़ है। 31 मई 2019 को उसने कैथल के रुद्री मंदिर के पास दोस्त के भाई की बर्फ के सुए से 52 वार का हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने उसे कैथल जेल भेज दिया। जेल में सुधरने की जगह वह गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों के संपर्क में आ गया (पूरी खबर पढ़ें)

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली:यूपी-हरियाणा के शूटर्स ने 40 दिन रेकी कर ऑफिस के बाहर गोली मारी; 2 गिरफ्तार

मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी इसी साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के साथ आए थे। हत्या के 28 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली। लिखा, “सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।” (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *