- Hindi News
- National
- Maharashtra Assembly Fight Case; BJP NCP MLA | Gopichand Padalkar Vs Jitendra Awhad
मुंबई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और NCP (SP) विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी।
महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को BJP और NCP (शरद पवार) विधायकों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट मामले FIR दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मारपीट के विरोध में (NCP) शरद गुट के समर्थकों ने गुरुवार रात मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।
NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को कहा- चार लोगों ने कल महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर नेता जितेंद्र आव्हाड पर हमला करने का प्लान बनाया था। हमें व्हाट्सएप और नए ‘आका’ के कार्यकर्ताओं से धमकी मिली थी। नया ‘आका’ दूर से इशारा देता है, और ये चार गुंडे वहां गुंडागर्दी करते हैं।
दरअसल, गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और NCP (SP) विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दोनों विधायकों के समर्थक आपस में गाली-गलौज और हाथापाई करते दिखे।
पूरा मामला 4 फोटो में समझिए…

विधानसभा लॉबी में गुरुवार को BJP और NCP (SP) समर्थकों के बीच थप्पड़ चले।

सिक्योरिटी गार्ड्स और मौजूद अन्य लोगों ने मारपीट रुकवाई।

हाथापाई के बाद भी लॉबी में समर्थक एक-दूसरे को गाली-गलौज करते रहे।

(NCP) शरद गुट के समर्थकों ने गुरुवार रात मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।
घटना पर दोनों विधायकों के बयान
- NCP (SP) विधायक जितेंद्र आव्हाड- ‘पूरा महाराष्ट्र जानता है कि हमलावर कौन था। हमसे बार-बार सबूत मांगे जा रहे हैं, जबकि पूरे देश ने देखा है कि हमला किसने किया। गुंडों को विधानसभा में घुसने दिया जा रहा है, जिससे विधायकों की सुरक्षा को खतरा है। मुझे गालियां दी गईं, जान से मारने की धमकी दी गई। कुत्ता, सुअर जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। क्या विधानसभा में ऐसा ही होने की उम्मीद थी। अगर विधायक विधानसभा में सुरक्षित नहीं हैं, तो हम विधायक क्यों बने रहें।’
- BJP विधायक गोपीचंद पडलकर – विधानसभा में जो कुछ हुआ उससे मैं सचमुच दुखी हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं खेद व्यक्त करता हूं और माफी मांगता हूं।