Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu – Yogi Adityanath – Kumbh Traffic – Railway Station | महाकुंभ- आखिरी वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़: प्रयागराज के एंट्री पॉइंट्स पर ट्रैफिक संभालने को 7 अफसर उतरे, आधी रात से संगम के रास्ते फुल

  • Hindi News
  • Mahakumbh
  • Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath Kumbh Traffic Railway Station

प्रयागराज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ का आज 42वां दिन है। मेला खत्म होने में 3 दिन और बचे हैं। आखिरी वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। आधी रात से संगम की ओर जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से फुल दिख रहे हैं। शनिवार को 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

सरकार ने कहा- इस समय दुनिया में 120 करोड़ सनातनी हैं। इनमें से 50% लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर यह संख्या 65 करोड़ पार कर जाएगी। मेला क्षेत्र के बाहरी हिस्सों में भीषण जाम लगा है।

प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट्स पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को रोक दिया जा रहा है। DGP प्रशांत कुमार ने बताया- सभी 7 एंट्री पॉइंट्स पर ट्रैफिक संभालने के लिए 1-1 अफसर तैनात किए गए हैं।

रात 12.30 बजे श्रद्धालुओं की ये भीड़ प्रयागराज जंक्शन से संगम की ओर जा रही है। ऐसा ही नजारा सुबह तक है।

रात 12.30 बजे श्रद्धालुओं की ये भीड़ प्रयागराज जंक्शन से संगम की ओर जा रही है। ऐसा ही नजारा सुबह तक है।

शहर से बाहर बनी पार्किंग में गाड़ी पार्क करनी पड़ रही। यहां से संगम की दूरी 10 से 12 किमी है। एंट्री पॉइंट्स पर रोके गए श्रद्धालुओं को कम से कम 10-12 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। हालांकि, उनकी सुविधा के लिए प्रशासन शटल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो, ठेले को चलने दे रहा है। हजारों की संख्या में बाइक वाले भी सवारी ढो रहे हैं। लेकिन, ये सभी मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

सीएम योगी आज भी प्रयागराज में रहेंगे। दोपहर 1.45 बजे महाकुंभ पहुंचेंगे। गाडगे महाराज की 149वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाकुंभ आएंगे।

महाकुंभ के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फ्लाइट में गंगा, यमुना और सरस्वती मइया के जयकारे गूंजे

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रात 12.30 बजे संगम की ओर जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से फुल रहे

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज भी प्रयागराज में रहेंगे सीएम योगी

सीएम योगी आज भी प्रयागराज में रहेंगे। दोपहर 1.45 बजे महाकुंभ पहुंचेंगे। सीएम सेक्टर-21 स्थित सतुआ बाबा शिविर, सेक्टर-20 स्थित श्री कांची कामकोटी पीठ के शंकराचार्य के आश्रम जाएंगे। सेक्टर-1 स्थित गंगा पंडाल में आयोजित परमपूज्य गाडगे महाराज की 149वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। महाशिवरात्रि की तैयारियां भी देखेंगे।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

DIG वैभव कृष्ण बोले- रविवार और महाशिवरात्रि के लिए हम तैयार

DIG वैभव कृष्ण ने कहा- शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रही। करीब 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने शाम तक स्नान किया। यातायात चूक होने की कहीं भी कोई घटना नहीं हुई। आज लगभग 1 लाख वाहनों ने महाकुंभ के लिए प्रयागराज में प्रवेश किया जो काफी बड़ी संख्या है। इन सभी का प्रबंधन अच्छे से किया गया है। अब रविवार और महाशिवरात्रि पर्व के लिए हम तैयार हैं।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ को लेकर अफवाह फैलाने वाले 34 अकाउंट्स के खिलाफ FIR

बांग्लादेश में 2022 में ढाका-सिलहट रेल लाइन पर परबत एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगी। 34 सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर कर यह अफवाह फैलाई गई कि प्रयागराज आ रही ट्रेन में आग लगी। जिसमें 300 लोगों की जान गई। पुलिस ने वीडियो को फर्जी बताया है। साथ ही अफवाह फैलाने वाले 34 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज की है।

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अब तक 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई, 73 देशों के डेलीगेट्स आए

  • सरकार ने कहा- अब तक 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। देश के 110 करोड़ सनातनियों में से आधे से अधिक ने संगम में स्नान किया है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर यह संख्या 65 करोड़ पार कर जाएगी।
  • वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू प्यू रिसर्च के अनुसार, भारत की आबादी इस समय करीब 143 करोड़ है, जिसमें 110 करोड़ हिंदू हैं। 10 करोड़ हिंदू विदेशों में रहते हैं। अब तक महाकुंभ में 50% से ज्यादा सनातनियों ने स्नान किया है।
  • भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सहित 73 देशों के राजनयिकों और कई इंटरनेशनल मेहमानों ने संगम में डुबकी लगाई है। मां जानकी के मायके नेपाल से 50 लाख से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया है।
  • महाकुंभ से पहले सीएम योगी ने दावा किया था कि इस बार का महाकुंभ रिकॉर्ड तोड़ देगा, उन्होंने 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद जताई थी।

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर तमन्ना भाटिया ने परिवार के साथ किया स्नान

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया परिवार के साथ शनिवार को महाकुंभ पहुंचीं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। तमन्ना भाटिया ने कहा- यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। मुझे बहुत अच्छा लगा। यह सभी की भक्ति और आस्था का ही परिणाम है कि हम एक साथ इतना बड़ा काम कर पा रहे हैं। यह एक आशीर्वाद है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *