Magadahi bridge on Budhi Gandak will be renovated | बूढ़ी गंडक पर बने मगरदही पुल का होगा जीर्णोद्धार: ब्रिज पर होगी स्टील की बैरिकेडिंग, रोशनी की भी होगी व्यवस्था; सुरक्षा के साथ बढ़ेगी सुंदरता – Samastipur News

इसी जगह पर स्टील का लगाया जाएगा गाटर

शहर के बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल का सौंदर्यीकरण होगा। मगरदही की ओर से मथुरापुर तक बेरिकेडिंग की जाएगी। इसके साथ ही पुल पर रोशनी की भी व्यापक व्यवस्था होगी। ताकि पुल की सुंदरता के साथ ही लोगों की सुरक्षा हो सके।

.

नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल ने बताया कि इस पुल के दोनों ओर मगरदही की ओर से लेकर मथुरापुर तक छह फीट उंचा गाटर लगाया जाएगा। जिसकी डिजाइन कराई गई है। इस डिजाइनिंग के कारण पुल की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, इसके साथ ही लोग पुल से सीधा नदी में कूद नहीं पाएंगे।

इससे बूढ़ी गंडक नदी से कूद कर जान देने की घटना पर रोक लगेगी। इसके साथ ही बीच पुल से प्रतिमा विसर्जन के साथ ही कूड़ा-कचरा फेंकने की समस्या का भी समाधान होगा। जिससे नदी प्रदूषित होने से बचेगी। इसके लिए स्टील की बैरिकेडिंग के साथ लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।

मगरदही पुल का होगा सौंदर्यीकरण।

मगरदही पुल का होगा सौंदर्यीकरण।

पुल से 12 से अधिक लोग कूद चुके

यह पुल सुसाइड प्वाइंट बन गया है। इस वर्ष अब तक इस पुल से 12 से अधिक लोग कूद कर जान दे चुके हैं। जिसमें 8 महिलाएं हैं। बीच पुल पर से ही लोग प्रतिमा विसर्जित करते हैं। इसके अलावा कूड़े-कचरा फेंक कर नदी को दूषित करते हैं।

बूढी गंडक नदी।

बूढी गंडक नदी।

रोज करीब 15 हजार लोग कॉस करते हैं

बूढी गंडक नदी के पुल पर हमेशा जाम लगा रहता है। जाम की समस्या से निजात के लिए वहां लगे स्थाई अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। भगत सिंह स्मारक स्थल के पास से आगे विश्वकर्मा मंदिर की ओर गोलंबर का निर्माण कराया जाएगा।

इस पुल से रोजाना 12-15 हजार छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। दरभंगा जाने के लिए यह मुख्य मार्ग हैं। जिससे इस पुल पर हमेशा जाम लगा रहता है। जिससे पैदल पुल पार करने वालों को भी परेशानी होती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *