Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage LIVE Update; UP MP Bihar Maharashtra | Andhra Pradesh Telangana – BJP Congress Asaduddin Owaisi AIMIM | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग आज: 5 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व क्रिकेटर, एक पूर्व सीएम मैदान में; 1717 प्रत्याशी, 17.70 करोड़ वोटर

  • Hindi News
  • National
  • Lok Sabha Election 2024 Voting Percentage LIVE Update; UP MP Bihar Maharashtra | Andhra Pradesh Telangana BJP Congress Asaduddin Owaisi AIMIM

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2024 लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी। 8.73 करोड़ महिलाओं सहित 17.70 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। कुल 1.92 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 19 लाख से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया गया है।

2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा ने 42, वाईएसआर कांग्रेस ने 22, बीआरएस ने 9 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं। अन्य को 17 सीटें मिली थीं।

इस फेज में 5 केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा देश के दो सबसे अमीर प्रत्याशी मैदान में हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से TDP प्रत्याशी के पास 5,705 करोड़ रुपए और तेलंगाना की चेवेल्ल सीट से भाजपा प्रत्याशी के पास 4,568 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के चौथे फेज में कुल 1,717 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनमें 1,540 पुरुष और 170 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 10% हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के मुताबिक, इस फेज के 1,710 उम्मीदवारों में से 21% यानी 360 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 476 यानी 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 24 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।

543 लोकसभा सीटों में तीसरे फेज तक 284 सीटों पर मतदान हो गया है। 13 मई तक कुल 380 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 3 चरणों में 163 सीटों पर मतदान होगा।

274 कैंडिडेट्स पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 274 कैंडिडेट ऐसे हैं जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें से 17 उम्मीदवारों को किसी न किसी मामले में दोषी ठहराया गया है। 11 उम्मीदवारों पर हत्या और 30 पर हत्या की कोशिश के मामले हैं।

50 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से 5 पर रेप का मामला भी दर्ज है। वहीं, 44 कैंडिडेट्स पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं।

28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति
ADR ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इलेक्शन के चौथे फेज में 1,710 उम्मीदवारों में से 476 यानी 28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। कैंडिडेट्स के पास औसत संपत्ति 11.72 करोड़ रुपए है। शिवसेना (शिंदे गुट), BJD, RJD, शिवसेना (UBT), TDP और BRS के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं।

24 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है। वहीं, आंध्र प्रदेश की बापटला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार कट्टा आनंद बाबू के पास कुल 7 रुपए की संपत्ति है।

चौथे चरण में 5 केंद्रीय मंत्रियों और दो पूर्व क्रिकेटर्स की प्रतिष्ठा दांव पर…

चौथे चरण की 12 हॉट सीटों पर एक नजर…

1. कन्नौज, यूपी

उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 साल बाद चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा के टिकट पर मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक हैं। कन्नौज सीट सपा का गढ़ मानी जाती है। साल 1999 से 2019 तक हुए 7 लोकसभा चुनाव में से 6 बार यहां यादव परिवार का कब्जा रहा है।

मुलायम ने इस सीट को जीतने के बाद इसे बेटे के लिए छोड़ दिया। इसके बाद अखिलेश 3 बार यहां से सांसद बने। जब अखिलेश यूपी के सीएम बन गए, तब उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल को यह सीट सौंप दी। डिंपल यहां से दो बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं। 2019 में डिंपल सिर्फ 12,353 वोटों से हारी थीं। अखिलेश अब दोबारा इस सीट को बीजेपी के खाते में नहीं जाने देना चाहते हैं।

2. लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

यूपी की खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने उत्कर्ष वर्मा मधु और बसपा ने अंशय कालरा को उतारा है। भाजपा ने पहली बार इस सीट पर 1991 में जीत हासिल की थी। 1996 में भी पार्टी को जीत मिली थी। इसके बाद पार्टी को सीधे 2014 में जीत मिली, जब अजय मिश्र टेनी भाजपा के उम्मीदवार थे।

अक्टूबर 2021 में टेनी के बेटे पर किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर में किसानों पर कार चढ़ाने का आरोप लगा। इसके चलते वह लंबे समय तक विवादों में बने रहे, लेकिन इन विवादों के बावजूद एक बार फिर भाजपा ने टेनी पर भरोसा जताया है।

3. उन्नाव, यूपी

यूपी की उन्नाव लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद साक्षी महाराज तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। वह 10 साल से इस सीट से सांसद हैं। उनके खिलाफ इंडी गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी ने अन्नू टंडन को उम्मीदवार बनाया है। 2019 के चुनाव में साक्षी महाराज ने सपा प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ल को 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

4. हैदराबाद, तेलंगाना

तेलंगाना की हैदराबाद सीट पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भाजपा ने माधवी लता को उतारा है। इस सीट पर करीब 60 फीसदी मुसलमान तो करीब 40 फीसदी हिंदू आबादी है। इस हैदराबाद सीट पर 1984 से AIMIM लगातार जीतती आ रही है।

हैदराबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी के पिता दिवंगत सलाहुद्दीन ओवैसी 1984 से 1999 तक लगातार 6 चुनाव जीते। इसके बाद 2004 से लेकर 2019 तक लगातार 4 बार से असदुद्दीन ओवैसी यहां से जीत रहे हैं। कुल मिलाकर 10 बार से लगातार इस सीट पर ओवैसी परिवार का कब्जा है।

5. सिकंदराबाद, तेलंगाना

तेलंगाना की सिकंदराबाद लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस से दानम नागेंद्र, बसपा से बस्वानंदम दांडेपु, बीआरएस से पद्म राव टी की चुनौती है। यह सीट 1957 में अस्तित्व में आई थी। 2014 में BJP के बंडारू दत्तात्रेय ने चुनाव जीता था, वहीं 2019 में BJP से ही जी. किशन रेड्डी ने चुनाव जीता था।

6. बेगूसराय, बिहार

बिहार के बेगुसराय से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को चुनावी मैदान में उतारा हैं। इंडी गठबंधन के तहत यह सीट CPI के खाते में गई है। CPI ने अपने पूर्व विधायक अवधेश राय को उम्मीदवार बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में CPI ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया था। तब गिरिराज सिंह ने उन्हें 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

7. नित्यानंद राय, उजियारपुर

बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ RJD ने आलोक कुमार मेहता और बसपा ने मोहन कुमार मौर्या को उतारा है। 2019 के चुनाव में नित्यानंद राय ने लगभग 3 लाख वोटों से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को हराया था।

8. खूंटी, झारखंड

झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के चुनाव में वे काफी कम 1445 वोटों के अंतर से जीते थे। अर्जुन मुंडा के खिलाफ इस बार कांग्रेस ने मौजूदा विधायक काली चरण मुंडा को प्रत्याशी बनाया है। उनके भाई नीलकंठ सिंह मुंडा भाजपा के स्थानीय विधायक हैं।

9. कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से TMC ने महुआ मोइत्रा को लगातार दूसरी बार मैदान में उतारा है। 8 दिसंबर 2023 को कैश-फॉर-क्वेरी मामले में उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। महुआ को पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में दोषी पाया गया था।

महुआ के खिलाफ भाजपा ने अमृता राय को टिकट दिया है। इस सीट पर साल 2019 के चुनाव में महुआ ने BJP के कल्याण चौबे को 63,218 वोटों से हराया था। वहीं, साल 2014 में TMC के तापस पाल ने CPM प्रत्याशी के शांतनु झा को हराया था।

10. बहरामपुर, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी चुनाव मैदान में हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने क्रिकेटर यूसुफ पठान पर दांव लगाया है। भाजपा के टिकट पर निर्मल कुमार साहा उतरे हैं। इस सीट पर 1999 से अब तक कांग्रेस के अधीर चौधरी ने लगातार चार बार जीत हासिल की है।

2019 के चुनाव में उन्होंने TMC की अपूर्वा सरकार को 80 हजार वोटों से हराया था। बहरामपुर सीट पर 52% मुस्लिम आबादी है, लेकिन आज तक एक भी मुस्लिम सांसद चुनाव जीत कर लोकसभा में नहीं पहुंचा है।

11. आसनसोल, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा TMC की टिकट पर दूसरी बार मैदान में हैं। भाजपा ने एसएस अहलुवालिया को उनके खिलाफ उतारा है। 2019 में आसनसोल सीट से भाजपा से बाबुल सुप्रियो सांसद बने थे। इसके बाद वे 17 सितंबर 2021 को TMC में शामिल हो गए और बालीगंज विधानसभा से चुनाव जीते।

अक्टूबर 2022 में विधायक बनने के बाद बाबुल सुप्रियो ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। यहां उपचुनाव हुए और TMC से शत्रुघ्न सिन्हा जीत गए। उन्होंने BJP की अग्निमित्रा पॉल को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

12. बर्धमान, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के बर्धमान से क्रिकेटर कीर्ति आजाद TMC की टिकट पर यहां से चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने दिलीप घोष को उतारा है। यह सीट 2008 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन के बाद 2009 में बनाई गई थी। तब से इसने पिछले तीन चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, TMC और भाजपा प्रतिनिधियों को लोकसभा भेजा है। भाजपा के एस. एस. अहलूवालिया ने 2019 में लगभग 3,000 वोटों से जीत गए थे।

ओडिशा-आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग होगी। ओडिशा में कल 147 सीटों में से 28 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। आंध्र प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटों के लिए 13 मई को सिर्फ एक फेज में ही वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में 25 अप्रैल तक नॉमिनेशन हुए थे। 29 अप्रैल तक उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख थी।

ओडिशा में लगातार 5 बार से नवीन पटनायक की सरकार
ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD), भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) प्रमुख पार्टियां हैं। राज्य में अभी CM नवीन पटनायक के नेतृत्व में BJD की सरकार है। वो 5 मार्च 2000 से लगातार पांच बार से मुख्यमंत्री हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में BJD ने 147 में से 113 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को 23, कांग्रेस को 9, सीपीआई (एम) और निर्दलीय को 1-1 सीटें मिली थीं।

ओडिशा में कुल चार चरणों में चुनाव होंगे। 13 मई को राज्य में चुनाव का पहला फेज है। इसके बाद 20 मई को 35 सीटों, 25 मई को 42 सीटों और 1 जून को 42 सीटों पर चुनाव होंगे।

आंध्र प्रदेश में CM जगन के खिलाफ उनकी बहन मैदान में
आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की सरकार है। राज्य में YSRCP के अलावा कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जनसेना पार्टी (JSP) और भाजपा प्रमुख पार्टियां है।

पूर्व CM एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP), एक्टर पवन कल्याण की जनसेना पार्टी (JSP) और भाजपा, NDA के तहत एकसाथ चुनाव लड़ रही हैं। कुल 175 सीटों में से TDP 144, जन सेना पार्टी 21 और भाजपा 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

YSRCP और कांग्रेस ने सभी 175 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। CM जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ उनकी छोटी बहन वाईएस शर्मिला बतौर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में YSRCP ने 151, TDP ने 23 सीटें और जनसेना ने 1 सीट जीती थी। भाजपा और कांग्रेस राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

लोकसभा चुनाव 7 फेज में हो रहे, नतीजे 4 जून को आएंगे

देश की 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग ने लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी की हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। पूरी खबर पढ़ें …

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *