उदयपुर पुलिस ने दर्ज किया गैंगरेप का अपराध
सरगुजा के उदयपुर थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों में से एक महिला का पूर्व परिचित है। उसने उदयपुर से लखनपुर जाने के लिए महिला को बाइक में लिफ्ट दी थी। महिला को लेकर वह जंगल में तीन अन्य युवकों के पास पहुंचा, फिर चा
.
जानकारी के मुताबिक, घटना 01 जुलाई की है। लखनपुर थानाक्षेत्र की 35 वर्षीय महिला किसी काम से उदयपुर आई थी। उसे बाइक सवार युवक धुनष मिला। वह धनुष से पूर्व परिचित थी। धनुष ने उसे घर छोड़ देने के लिए कहा तो वह उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। बाइक सवार युवक धनुष उसे लेकर उदयपुर के अलकापुरी जंगल पहुंचा।
तीन युवकों के साथ किया गैंगरेप
अलकापुरी में पूर्व से धुनष के तीन दोस्त धन्नू राम झारिया, गोवर्धन राम व चित राम पहले से मौजूद थे। महिला को अकेला उनकी नीयत खराब हो गए। युवक उसे खींचकर जंगल में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। युवक उसे छोड़कर भाग निकले।
चारों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मामले में महिला की रिपोर्ट पर उदयपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70, 309(4), 115 के तहत अपराध दर्ज किया है। उदयपुर टीआई कुमारी चंद्रकार के साथ पुलिस बल ने पीड़िता के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच की। घटना के बाद चारों आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।