Lieutenant Colonel committed suicide by hanging himself in Farrukhabad | राजपूत रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल ने वर्दी पहनकर जान दी: फर्रुखाबाद में फंदे से लटकी मिली लाश; 2 महीने बाद था रिटायरमेंट – Farrukhabad News

फर्रुखाबाद में राजपूत रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल देशराज कौंडल ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। कर्नल पूरे ड्रेस में थे, नेम प्लेट भी लगी थी। जूते-मोजे भी पहन रखे थे। गले में एक कपड़े के साथ रस्सी का फंदा था, जो पंखे में बंधा हुआ था।

.

जानकारी पर सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सिटी समेत थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।

दो बेटे और एक बेटी विदेश में रहती है। तीसरा बेटा शिमला में अपनी मां के साथ रहता है। वह पिता के सुसाइड की खबर मिलने पर फर्रुखाबाद आया। पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

अब विस्तार से पढ़िए…

लेफ्टिनेंट कर्नल के सुसाइड के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।

लेफ्टिनेंट कर्नल के सुसाइड के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे लेफ्टिनेंट कर्नल लेफ्टिनेंट कर्नल देशराज कौंडल (59) हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। वे फतेहगढ़ कोतवाली के कैंट आफिसर्स लीविंग क्षेत्र के आवास EWT4/2 में अकेले रहते थे। सुबह एक कर्मचारी जब चाय लेकर गया तो घर के अंदर देशराज का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने वर्दी पहन रखी थी। कर्मचारी की सूचना पर मेजर नरेश चंद्र द्विवेदी ने फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पूरा परिवार शिमला में रहता है पुलिस और फोरेंसिक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे आयुष ने बताया कि हमारा पूरा परिवार शिमला में रहता है। घटना कैसे हुई, समझ नहीं पा रहे हैं। पिता का शव वह हरिद्वार लेकर जा रहे हैं, जहां अंतिम संस्कार करेंगे। शव को प्राइवेट एम्बुलेंस से ले जाया गया।

सीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच मेजर नरेश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय, फतेहगढ़ कोतवाल गोविंद हरि वर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय ने बताया कि छावनी क्षेत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जांच की जा रही है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण साफ नहीं है, जांच हो रही है।

लेफ्टिनेंट कर्नल के सुसाइड की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस।

लेफ्टिनेंट कर्नल के सुसाइड की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस।

सुबह अफसर ने अपनी पत्नी से की थी बात लेफ्टिनेंट कर्नल के सुसाइड से परिवार सदमे में हैं। वह दो साल से फतेहगढ़ में तैनात थे। आत्महत्या से पहले उन्होंने सुबह अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। इसके बाद मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड पर कर दिया। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मोबाइल फोन खंगाला तो पता चला कि उन्होंने सुबह अपनी पत्नी विजया से बात की थी। दोनों के बीच क्या बात हुई, यह अभी साफ नहीं है।

जनवरी में होना था लेफ्टिनेंट कर्नल का रिटायरमेंट लेफ्टिनेंट कर्नल जनवरी में रिटायर होने वाले थे। लेफ्टिनेंट कर्नल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी दो बेटियां व एक बेटा विदेश में हैं। उन्हें भी घटना की जानकारी दी गई है। बेटे आयुष ने बताया कि हम लोग पिता के पास आते रहते थे। बहन रविवार को ही कनाडा गई थीं।

मां और वह शिमला से उसे छोड़ने दिल्ली आए थे। हम लोग दिल्ली में ही थे, तभी पिता के आत्महत्या करने की सूचना मिली। लेफ्टिनेंट कर्नल हाल में ही 20 दिन की छुट्टी काटकर आए थे।

———————————

यह भी पढ़ें:-

डॉक्टर ने कहा-CMO हर महीने 40 हजार लेता है:फतेहपुर DM और सरकार को दी गाली, कहा- 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहा

फतेहपुर में जिला महिला अस्पताल के सीनियर सर्जन को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर पीके गुप्ता पर तीमारदार से गाली-गलौज करने का आरोप है। उनका एक ऑडियो सामने आया था। जिसमें वह किसी तीमारदार से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन समेत डीएम और सीएमओ को अपशब्द कहे। डॉक्टर ने कहा, सीएमओ मुझसे हर महीने 40 हजार रुपए लेता है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *