Lawrence Bishnoi Baba Siddique Murder Conspiracy | Mumbai Police revealed planing | बाबा सिद्दीकी मर्डर केस-मुंबई पुलिस का खुलासा: शूटर्स ने 3 महीने प्लान बनाया, यूट्यूब से फायरिंग सीखी; कई बार बिना हथियार बाबा के घर गए

  • Hindi News
  • National
  • Lawrence Bishnoi Baba Siddique Murder Conspiracy | Mumbai Police Revealed Planing

मुंबई50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के सूत्र के मुताबिक सिद्दीकी की हत्या में 4 आरोपी नहीं, बल्कि 10-15 लोगों का एक ग्रुप शामिल था। - Dainik Bhaskar

दैनिक भास्कर के सूत्र के मुताबिक सिद्दीकी की हत्या में 4 आरोपी नहीं, बल्कि 10-15 लोगों का एक ग्रुप शामिल था।

NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश 3 महीने पहले ही बन रही थी। आरोपी कई बार बिना हथियार के बाबा के घर भी गए थे। यह खुलासा मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात किया।

पुलिस के मुताबिक पूरी प्लानिंग पुणे में की गई। शूटर गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर शूटिंग सीखी थी। ये लोग मुंबई में बिना मैगजीन के शूटिंग प्रैक्टिस करते थे।

12 अक्टूबर की रात बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे बेटे जीशान के बांद्रा में बने दफ्तर में थे। बाहर निकलते ही उन पर 6 गोलियां चलाई गईं थीं।

वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। चौथा आरोपी 15 अक्टूबर को पकड़ा गया। 3 अब भी फरार हैं। मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक 15 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें घटना के वक्त मौजूद कई चश्मदीद गवाह भी शामिल हैं।

मुंबई पुलिस के 3 खुलासे…

  • चौथा आरोपी हरीश बिचौलिया था। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण और शुभम लोनकर (फरार) ने गिरफ्तार शूटर गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को 2 लाख रुपए दिए थे। यह पैसे हरीश के जरिए पहुंचाए गए थे।
  • पैसों के साथ शूटरों को दो मोबाइल फोन भी मुहैया कराए गए थे, हरीश पिछले 9 सालों से पुणे में रह रहा है। आरोपी चैटिंग के लिए स्नैपचैट ऐप और कॉल करने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते थे।
  • बाबा सिद्दीकी को पहचानने के लिए आरोपियों को बाबा की फोटो दी गई और बताया गया कि यही टारगेट है। घटना से 25 दिन पहले घर और ऑफिस की रेकी भी की गई थी।

अबतक पकड़े 4 आरोपी कौन हैं…

  1. हरीशकुमार बालकराम निसाद : उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। पुणे में वारजे इलाके में स्क्रैप डीलर का काम करता था।
  2. गुरमेल बलजीत सिंह : हरियाणा के कैथल का रहने वाला है। भाई के दोस्त की हत्या का दोषी है। जमानत पर बाहर आने के बाद लॉरेंस के गुर्गों के बुलाने पर मुंबई पहुंचा। घर से 6 महीने से कोई संपर्क नहीं।
  3. धर्मराज राजेश कश्यप : उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। पकड़े जाने पर खुद को नाबालिग बताया था। बोन टेस्ट में उसका झूठ पकड़ा गया।
  4. प्रवीण लोनकर : भाई शुभम के साथ पुणे के वारजे में डेयरी चलाता है। प्रवीण ने तीन में से दो शूटरों को भर्ती किया था। उसने ही गौतम और धर्मराज को कुर्ला में किराए का कमरा और बाइक अरेंज कराई थी।

सलमान के घर फायरिंग केस में पकड़ा जा चुका फरार आरोपी शु​​​​​​भम सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी लेने वाले शुभम (शुब्बु) लोनकर से एक्टर सलमाल खान के मामले में भी पूछताछ हुई थी। अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर पर गोलियां चलाई गईं थी। इस मामले में पुलिस शुभम लोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा था। क्योंकि उसके खिलाफ सबूत नहीं मिले थे।

शुभम की फैमिली क्रिमिनल, पिता और दादा से पूरा गांव डरता था

शुभम के गांव में पड़ोसी ने दैनिक भास्कर को बताया, ‘उसके पिता को शराब की लत थी। इसी लत की वजह से उनकी जमीनें बिक गईं। इसके बाद परिवार मजदूरी करने लगा। पैसे की तंगी हुई, तो शुभम और उसका भाई प्रवीण 6-7 साल पहले पुणे शिफ्ट हो गए थे। दोनों वहां डेयरी चलाते थे।’

‘दोनों भाई कभी-कभार गांव आया करते थे। आखिरी बार शुभम जून में आया था। शुभम सिर्फ 10वीं तक पढ़ा है। प्रवीण ने भी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। शुभम के पिता पहले गांव में मजदूरी करते थे। वे पुणे से महंगी बाइक और कार से गांव आने लगे।’ पूरी खबर पढ़ें…

बाबा सिद्दीकी: बांद्रा से पॉलिटिक्स शुरू की, 3 बार विधायक और मंत्री रहे 3 बार के विधायक रहे बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं। वे कई बड़े आंदोलनों में भी शामिल रह चुके हैं। फरवरी 2024 में वो अजित पवार गुट वाली NCP में शामिल हुए। बाबा के बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट से विधायक हैं।

कभी सुनील दत्त के बेहद करीब रहे बाबा ने 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के खाद्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। रमजान में उनकी इफ्तार पार्टीज मशहूर हैं। उसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पहुंचते थे।

बाबा सिद्दीकी रियल एस्टेट बिजनेस से भी जुड़े थे। उनके पास मुंबई के दो स्लम के डेवलपमेंट का कॉन्ट्रैक्ट था। उनके बेटे जीशान के नाम पर भी कुछ रियल एस्टेट कंपनी, रेस्टोरेंट और प्रॉपर्टीज हैं।

बाबा के मर्डर में पुलिस की जांच के एंगल मुंबई पुलिस ने फरार आरोपियों शिवकुमार गौतम, मोहम्मद जीशान अख्तर और बाकियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं। पुलिस का मानना है कि संभवत: यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, बिजनेस या राजनीतिक दुश्मनी या झुग्गी पुनर्वास प्रोजेक्ट पर खतरे के खिलाफ की गई हत्या का मामला हो सकता है। पुलिस इन्हीं एंगल से केस की जांच कर रही है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

क्या मुंबई में दाऊद की जगह ले रहा लॉरेंस: बॉलीवुड-बिल्डरों पर धाक जमाने की कोशिश, 12 राज्यों में नेटवर्क

लॉरेंस, बाबा सिद्दीकी के मर्डर से बॉलीवुड और बिल्डर लॉबी में अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देना, फिर सलमान के घर पर फायरिंग करवाना भी इसी कोशिश का हिस्सा है। उसके काम करने का तरीका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तरह है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *